अजमेर

RPSC: 7 जनवरी को होगी आरपीएससी संग भाजपा सरकार की खास परीक्षा

अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में चार विकल्पों में से सही उत्तर नहीं देने की स्थिति में पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य होगा।
2 min read
Jan 06, 2024
1.98 Aspirants appears in PTI-Assistant lecturer exam
1.98 Aspirants appears in PTI-Assistant lecturer exam

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार को सहायक आचार्य होम साइंस, लाइब्रेरियन और पीटीआई (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 का आयोजन होगा। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि दोपहर 12 से 2 बजे तक राजस्थान का सामान्य ज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर कोटा व उदयपुर जिला मुख्यालय पर होगी। अजमेर में सुबह 11 से 2 बजे इंटरनेट बंद रहेगा।

अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में चार विकल्पों में से सही उत्तर नहीं देने की स्थिति में पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य होगा। इसके लिए परीक्षा में दस मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। आरपीएससी ने सातों संभाग मुख्यालयों में जिला कलक्टर और एसपी को पेपर सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

केंद्र और अभ्यर्थी

अजमेर-78 : 25 हजार 945

भरतपुर-66 : 18 हजार 300

बीकानेर-55 : 18 हजार 504

जयपुर-180 : 64 हजार 218

जोधपुर-78 : 24 हजार 552

कोटा-64 : 21 हजार 168

उदयपुर-81 : 25 हजार 272

छाया था पेपर लीक मामला
कांग्रेस राज में करीब 18 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव सहित पिछले पांच साल जोर-शोर से इसे मुद्दा बनाया। आरपीएससी सहित जयपुर और अन्य शहरों में प्रदर्शन किए। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार को घेरा गया। अब राज्य में भाजपा सत्तारूढ़ हो चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक मामलों की रोकथाम और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। लिहाजा भाजपा सरकार और आरपीएससी के लिए साल 2024 में यह परीक्षा अहम है।

आरपीएससी के आस-पास धारा 144 लागू
राजस्थान लोक सेवा आयोग से 300 मीटर दूरी तक धारा 144 लागू की गई है। जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इसके 300 परिधि क्षेत्र में धरना प्रदर्शन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी। प्रतिबन्धित क्षेत्र में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होकर रोड जाम, धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी नहीं कर सकेंगे।

Updated on:
06 Jan 2024 05:55 pm
Published on:
06 Jan 2024 05:32 pm