अजमेर

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा: बूंदी में बैठे सर्वाधिक, सीकर में सबसे कम अभ्यर्थी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 28, 2018
rpsc senior teacher exam
rpsc senior teacher exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 की शुरुआत हुई। प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। बूंदी में अभ्यर्थियों की सर्वाधिक 89.36 प्रतिशत उपस्थिति रही। जबकि सीकर में सबसे कम 75 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत रविवार को समूह-ए के तहत सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा कराई गई। अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, भगवंत यूनिवर्सिटी सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। अभ्यर्थियों ने पेपर को सामान्य बताया। कुछेक ने सम-सामायिकी, राजस्थान से जुड़े सवाल ज्यादा पूछने की बात कही। आयोग सचिव पी.सी. बेरवाल के अनुसार राज्य के सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से पेपर हुआ। सोमवार को सुबह 9 से 11.30 बजे सामाजिक विज्ञान, दोपहर 3 से 5.30 बजे गणित की परीक्षा होगी। मालूम हो कि परीक्षा में करीब 4 लाख 38 हजार 768 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

यह रही जिलेवार उपस्थिति

अजमेर : उपस्थित-16,205, अनुपस्थित-3924 (80.51), अलवर : उपस्थित-21013, अनुपस्थित-6479 (76.43), बांसवाड़ा: उपस्थित-12235, अनुपस्थित-1557 (88.71), बारां: उपस्थित-40141, अनुपस्थित-609 (86.90), बाडमेर: उपस्थित-7477, अनुपस्थित-609(86.90), भरतपुर: उपस्थित-10753, अनुपस्थित-3392 (76.02), भीलवाड़ा: उपस्थित-5339,अनुपस्थित-1257 (80.94), बीकानेर: उपस्थित-8714, अनुपस्थित-1833(82.62), बूंदी: उपस्थित-3854, अनुपस्थित-459 (89.36),चित्तौडगढ़़: उपस्थित-3536, अनुपस्थित-820 (81.18), चूरू: उपस्थित-9639, अनुपस्थित-2607 (78.71), दौसा: उपस्थित-9892, अनुपस्थित-1498 (86.85), धौलपुर: उपस्थित-3626, अनुपस्थित-1110 (76.56), डूंगरपुर: उपस्थित-8732, अनुपस्थित-1386 (86.30), हनुमानगढ़: उपस्थित-15321, अनुपस्थित-3586 (81.03),जयपुर: उपस्थित-72004, अनुपस्थित-19146 (79.00), जैसलमेर: उपस्थित-1503, अनुपस्थित-414 (78.40), जालौर: उपस्थित-4354, अनुपस्थित-887 (83.08), झालावाड़: उपस्थित-4308, अनुपस्थित-819 (84.03), झुंझुनूं: उपस्थित-21045,अनुपस्थित-5084 (80.54), जोधपुर: उपस्थित-16870, अनुपस्थित-4075 (80.54), करौली: उपस्थित-6082,अनुपस्थित-1111 (84.55), कोटा: उपस्थित-12489, अनुपस्थित-2191 (85.07), नागौर: उपस्थित-10779, अनुपस्थित-2735 (79.76), पाली : उपस्थित-5204, अनुपस्थित-956 (84.48),प्रतापगढ़: उपस्थित-3625,अनुपस्थित-662 (84.56), राजसमंद: उपस्थित-2693, अनुपस्थित-538 (83.35), सवाई माधोपुर: उपस्थित-4257, अनुपस्थित-850 (83.36), सीकर : उपस्थित-11241, अनुपस्थित-3605 (75.72), सिरोही: उपस्थित-3433, अनुपस्थित-843 (80.29), श्री गंगानगर: उपस्थित-14405, अनुपस्थित-2777 (83.84), टोंक: उपस्थित-8505, अनुपस्थित-1386 (85.99), उदयपुर : उपस्थित-12633, अनुपस्थित-2802 (81.85)

फैक्ट फाइल....

अभ्यर्थी उपस्थित-355807

अभ्यर्थी अनुपस्थित-82961

कुल अभ्यर्थी पंजीकृत-4,38,768

कुल उपस्थिति-81.09

Updated on:
28 Oct 2018 04:02 pm
Published on:
28 Oct 2018 04:02 pm