अजमेर

RPSC ने दिया है ये मौका, उठाएं फायदा नहीं तो पछताएंगे जिंदगी भर

27 से 31 मई तक हुई भर्ती परीक्षाओं के लिए सुविधा।
less than 1 minute read
Jun 17, 2019
RPSC
rpsc form correction

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बीती 27 से 31 मई तक अजमेर में आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के तहत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी 24 जून से 3 जुलाई तक विभिन्न संशोधन कर सकेंगे।आयोग अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर चुका है।

संयुक्त सचिव दीप्ति शर्मा ने बताया कि आयोग ने 27 से 31 मई तक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी (टीएसपी-नॉन टीएसपी)परीक्षा, नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक परीक्षा, कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा, महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी परीक्षा, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री), सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (बॉटनी), कॉलेज शिक्षा विभाग व्याख्याता सारंगी परीक्षा कराई थी।

ऑनलाइन संशोधन का अवसर

इसके अलावा सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथेलॉजी), सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) की परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन में अपने नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर और विषय को छोडकऱ अन्य सभी प्रकार के संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग से तीन सौ रुपए शुल्क जमा कराना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Published on:
17 Jun 2019 06:33 am