अजमेर

तुरन्त जमा कराएं ये फार्म, वरना आरपीएससी नहीं बनाएगा आपको हैडमास्टर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Aug 23, 2018
headmaster recruitment exam
headmaster recruitment exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के विभिन्न श्रेणियों में शामिल अभ्यर्थियों (याचिकाकर्ता) को 23 अगस्त तक ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने को कहा है। अभ्यर्थियों के आवदेन जमा नहीं करने पर उन्हें 2 सितम्बर को होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के लिए 28 मार्च को विज्ञापन जारी हुआ था। कई अभ्यर्थियों ने अनुभव/शैक्षिक योग्यता और अन्य मामलों में राजस्थान हाईकोर्ट में रिट याचिकाएं लगाई थी। इसके आधार पर हाईकोर्ट ने ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने के आदेश दिए थे।

आयोग ने अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत पत्र भेजने, विज्ञप्ति जारी करने और वेबसाइट पर सूचना अपलोड कर ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत करने को कहा। फिर भी कई याचिकाकर्ता अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किए।

जिन याची अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म नहीं भरना है, वे 23 अगस्त तक आयोग की वेबसाइट से ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर कार्यालय में जमा करा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन जमा नहीं होने पर वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

नहीं ज्वाइन करना चाहते हैं नौजवान इस पोस्ट पर

प्रदेश में पिछले पांच वर्ष से पटवारी भर्ती प्रक्रिया सरकार के लिए सिरदर्द बनी हुई है। प्रदेश में पटवारियों के 12 हजार 236 रिक्त पदों के विरुद्ध 3422 पद अब भी रिक्त हैं। सरकार ने पटवारी भर्ती त्वरित व पारदर्शी बनाने के लिए वर्ष 2015 की पटवारी भर्ती की प्रक्रिया राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से करवाई। इसमें 4400 पदों की भर्ती की जानी थी लेकिन तमाम माथापच्ची व अभ्यर्थियों को कई बार बुलावे के बावजूद 400 पद अब भी रिक्त हैं। राजस्व विभाग के इस महत्वपूर्ण पद के लिए युवाओं में घटती रुचि का कारण पटवारियों के काम का दबाव व गृह जिले में नियुक्ति नहीं मिलना भी माना जा रहा है। अभ्यर्थी अंतिम विकल्प के रूप में पटवारी बनना चाहता है। हालाकि अभ्यर्थियों में बी.टैक. डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर रहे हैं।

Published on:
23 Aug 2018 09:52 am