अजमेर

RPSC Initiative: वर्चुअल माध्यम से अध्यक्ष करेंगे अभ्यर्थियों से बातचीत

इस दौरान अभ्यर्थियों से नवाचार/समस्याओं से जुड़े सुझाव लिए जाएंगे। इनके जवाब ई-मेल, वॉट्सएप पर दिए जाएंगे।

less than 1 minute read
Jan 21, 2022
rpsc virtual contact
rpsc virtual contact

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

अभ्यर्थियों के परिणाम में देरी री:शफल, पिकअप लिस्ट सहित अन्य भ्रांतियों के निराकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग नई पहल करने जा रहा है। पहली बार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष अगले सप्ताह अभ्यर्थियों से वर्चुअल माध्यमस से संवाद करेंगे। आधे घंटे के संवाद में पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.एल.कुमावत और डॉ.ललित.के.पंवार बतौर विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस दौरान अभ्यर्थियों से नवाचार/समस्याओं से जुड़े सुझाव लिए जाएंगे। इनके जवाब ई-मेल, वॉट्सएप पर दिए जाएंगे।

आरपीएससी आरएएस, कॉलेज-स्कूल शिक्षा, कृषि, तकनीकी शिक्षा, पुलिस और अन्य महकमों की भर्तियां करता है। आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम तक अभ्यर्थियों में कई भ्रांतियां/समस्याएं रहती हैं। इनमें री:शफल, पिकअप लिस्ट, उत्तरकुंजी, मेरिट लिस्ट, परिणाम में संशोधन और अन्य शामिल होती हैं। आयोग और सरकार के स्तर पर इनके समाधान के बावजूद अनावश्यक कोर्ट केस के चलते भर्तियों में देरी होती है।

खुद आयोग करेगा संवाद...
कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिवसिंह राठौड़ ने बताया कि आयोग ने इन भ्रांतियों-समस्याओं को दूर करने के लिए अभ्यर्थियों से खुद रूबरू होने का फैसला किया है। वर्चुअल माध्यम से वे अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। बतौर विशेषज्ञ पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.एल. कुमावत और डॉ. एल.के. पंवार शामिल होंगे। इस दौरान अभ्यर्थियों को सिर्फ समस्या/नवाचार के सुझाव देने का विकल्प मिलेगा। इनका समाधान ई-मेल, वॉट्सएप अथवा पत्र व्यवहार से दिया जाएगा।

ताकि पते चले कार्यप्रणाली

डॉ. राठौड़ ने बताया कि कई बार अभ्यर्थी और युवा कतिपय कारणों से आयोग के प्रति धारणा बना लेते हैं। न्यायिक प्रक्रिया में उलझ जाते हैं। इससे भर्तियों में भी विलंब होता है। वर्चुअल संवाद का उ²ेश्य युवाओं-अभ्यर्थियों को आयोग की कार्यप्रणाली बताना है।

Updated on:
20 Jan 2022 04:06 pm
Published on:
21 Jan 2022 08:00 am