आयोग बीते छह महीने में कई परीक्षाएं और साक्षात्कार करा चुका है। अब आयोग के पास सात सदस्य हैं, लिहाजा डॉ. यादव को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
रक्तिम तिवारी/अजमेर.
राजस्थान लोक आयोग की बकाया परीक्षाएं और साक्षात्कार अब अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र यादव को करानी होंगी। इनमें आयोग की सिरदर्द बने आरएएस-2018 सहित अन्य साक्षात्कार और परीक्षाएं शामिल हैं।
डॉ. यादव को फुल कमीशन की बैठक बुलाकर इनकी संशोधित तिथियां-कार्यक्रम जारी करना होगा। हालांकि कोरोना संक्रमण और महज तीन सदस्यों के बूते आयोग बीते छह महीने में कई परीक्षाएं और साक्षात्कार करा चुका है। अब आयोग के पास सात सदस्य हैं, लिहाजा डॉ. यादव को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। आरएएस मुख्य परीक्षा में तीन गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण नहीं करने पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई है।
यह परीक्षाएंं हैं बकाया
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागफिजियोथेरेपिस्ट स्क्रीनिंग परीक्षा-2018: 28 पद
परीक्षा का आयोजन-23 नवंबर
कृषि विभाग
कृषि अनुसंधान अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2020: 63 पदकृषि अधिकारी (कृषि रसायन)-24 पद
परीक्षा का आयोजन-24 नवंबर
कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग
निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा-2020: दो पद (पहले थे तीन)
संस्कृत शिक्षा विभाग
प्राध्यापक विद्यालय परीक्षा-2020 : 22 पद
विषय-राजनीति विज्ञान, गणित, धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, यजुर्वेद, अर्थशास्त्र, सामान्य दर्शन, जैन दर्शन, न्याय दर्शन
परीक्षा का आयोजन-14 से 18 दिसंबर
कृषि विभाग
सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा-2020: 11 पदपरीक्षा का आयोजन-21 दिसंबर
कराने होंगे इन भर्तियों के साक्षात्कार
जनसंपर्क अधिकारी (26 पद)
समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार-2018 (34 पद)
उपाचार्य/अधीक्षक प्राविधिक शिक्षा विभाग-2018 (86 पद)
खाद्य सुरक्षा अधिकारी-2019 (98 पद)
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2018 (1051 पद)
(पहले साक्षात्कार 7 सितंबर से 23 अक्टूबर होने थे। लेकिन 6 सितंबर को कोरोना संक्रमण के चलते आयोग ने इन्हें स्थगित किया था)