अजमेर

RPSC: शाम 6 बजे मिलेगा नया अध्यक्ष या कुर्सी रहेगी खाली…

शाम 6 बजे खत्म होगा उप्रेती का कार्यकाल। एक्ट के अनुसार आयोग में केवल नियमित प्रवृति के कामकाज ही होंगे।

less than 1 minute read
Oct 14, 2020
rpsc ajmer

अजमेर.

राजस्थान लोक आयोग के अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस कायम है। बुधवार शाम 6 बजे मौजूदा अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल खत्म होगा। नए अध्यक्ष की तैनाती नहीं हुई उप्रेती पद त्याग (रिलेंक्विश) कर रिलीव हो जाएंगे। इसके बाद एक्ट के अनुसार आयोग में केवल नियमित प्रवृति के कामकाज ही होंगे।

अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल बुधवार को पूरा होगा। सरकार के बुधवार शाम 6 बजे तक नए अध्यक्ष की तैनाती करने पर उप्रेती कार्यभार सौंपकर रिलीव होंगे। ऐसा नहीं हुआ तो वे पद त्याग (रिलेंक्विश) करेंगे।

वरना आयोग लेगा ये फैसला...
आयोग के स्थाई अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने पर सरकार नई नियुक्ति अथवा वरिष्ठ सदस्य को पदभार सौंपती रही है। ऐसा नहीं होने पर आयोग एक्ट में प्रदत्त शक्तियों के तहत फुल कमीशन को अधिकृत करता है। कमीशन वरिष्ठ सदस्य को नियमित प्रवृत्ति के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपता है।

डीजीपी यादव या कोई और...
पुलिस महानिदेशक डॉ भूपेंद्र यादव अध्यक्ष की दौड़ आगे बताए गए हैं। वे वीआरएस की अर्जी भी दे चुके हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं बताए गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो सरकार किसी सेवारत/सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस, विवि के कुलपति और कांग्रेस विचारधारा वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंप सकती है।

आयोग में केवल तीन सदस्य...
आयोग में मौजूदा वक्त महज तीन सदस्य हैं। इनमें डॉ. शिवसिंह राठौड़, राजकुमारी गुर्जर और डॉ. रामूराम राईका हैं। चार सदस्यों के पद लम्बे अर्से से रिक्त हैं। सरकार को अध्यक्ष सहित सदस्यों के पदों पर भी नियुक्ति करनी जरूरी होगी।

Published on:
14 Oct 2020 11:37 am
Also Read
View All