अजमेर

RPSC: भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग ने अब यह की तैयारी

बढ़ते खर्चों और फिजूल अभ्यर्थियों को रोकने की कवायद
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 1:53 AM IST
rpsc
rpsc

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षाओं के लिए शुल्क लेने की तैयारी में है। इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। साल 2022 में वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों के लिए नि:शुल्क आवेदन की शुरुआत की थी। इसके चलते राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा फॉर्म नि:शुल्क भरे जा रहे हैं।

फिजूल में भर रहे फॉर्म

दो साल में आयोग की आरएएस 2023, कॉलेज व्याख्याता, चिकित्सा शिक्षा, स्कूल व्याख्याता सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन भरे गए हैं। वन टाइम रजिस्ट्रेशन और नि:शुल्क आवेदन होने से अभ्यर्थी बढ़ गए हैं। करीब 15 से 20 प्रतिशत अभ्यर्थी फिजूल में फॉर्म भर रहे हैं।

परीक्षा शुल्क लेने का प्रस्ताव

आयोग ने पूर्व की भांति भर्ती परीक्षाओं के लिए शुल्क लेने का प्रस्ताव बनाया है। शुल्क निर्धारण सामान्य, ओबीसी, एमबीसी, एससी-एसटी संवर्ग के लिए नियमानुसार होगा।

Updated on:
26 Sep 2024, 1:53 AM IST
Published on: