अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 15 मर्इ तक बढ़ाई भर्तियों की आवेदन तिथि

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्तियों के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। इनके ऑनलाइन फार्म अब 15 मई तक भरे जा सकेंगे।

less than 1 minute read
May 12, 2018
RPSC's responses to more than 18,000 recruits, but the commission did not get the new president for 22 days
rpsc not prepare exam calander

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं सहित तकनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं, योजना, संस्कृत शिक्षा, कॉलेज शिक्षा विभाग में भर्तियों के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। इनके ऑनलाइन फार्म अब 15 मई तक भरे जा सकेंगे।

आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2018, तकनीकी शिक्षा विभाग में उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ग्रुप इंस्ट्रक्टर सर्वेयर, महिला एवं बाल विकास विभाग में संरक्षण अधिकारी, संस्कृत शिक्षा में स्कूल व्याख्याता, माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ व्याख्याता ग्रेड द्वितीय, वरिष्ठ व्याख्याता ग्रेड द्वितीय (विशेष शिक्षा) मेडिकल एवं स्वास्थ्य विभाग में फिजियोथैरेपिस्ट (नॉन टीएसपी एवं टीएसपी), माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा और कॉलेज शिक्षा विभाग में व्याख्याता सारंगी परीक्षा करानी है।

आयोग ने इनकी आवेदन तिथि बढ़ाकर 15 मई की है। हाल में आयोग ने शुद्धि पत्र जारी किया था। इसमें भूतपूर्व सैनिकों के लिए राज्य सेवा में पदों का 5 और लिपिकीय एवं अधीनस्थ सेवा में पदों का 12.5 प्रतिशत आरक्षण देने का जिक्र किया गया था। इसके चलते संबंधित भर्ती आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। सचिव पी. सी. बेरवाल ने इसकी पुष्टि की है।

पढऩा होगा कम्प्यूटर-आईटी भी
आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम में कम्प्यूटर आईटी सहित कई विषय पढऩे होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विद्यालय) के 1200 पदों पर भर्तियां होंगी। प्रधानाध्यापक पद के आवेदकों को कम्प्यूटर और आईटी के तहत लैन, वैन, इंटरनेट प्रोटोकॉल, प्राइमरी और सैकंडरी मेमोरी, नम्बर सिस्टम, वेबसाइट, ई-मेल और अन्य विषय पढऩे होंगे। इससे अलावा राजस्थान, भारत और विश्व इतिहास, राजस्थान की संस्कृति, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, अर्थशास्त्र, राजस्थान के खनिज एवं भूगोल (भारत और विश्व), सामान्य विज्ञान, सम-सामायिक, सामान्य ज्ञान, शैक्षिक प्रबंधन एवं राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य, शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, हिंदी एवं अंग्रेजी विषय भी पढऩे होंगे।

Published on:
12 May 2018 09:10 am