अजमेर

RPSC: काउंसलिंग की तैयारी, होगी डॉक्यूमेंट्स की जांच

प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) काउंसलिंग होगी टी.टी कॉलेज में।

less than 1 minute read
Aug 31, 2020
rpsc counselling

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 के अभ्यर्थियों की काउसंलिंग कुछ देर में प्रारंभ होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग सोमवार से राजकीय उच्च अध्ययन संस्थान (टीटी कॉलेज) में चलेगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व उपस्थित होना होगा। विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच कार्यक्रम और अभ्यर्थियों के प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर भर सकेंगे।

अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां और स्वप्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति के साथ और मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित काउंसलिंग के दौरान उपस्थित हो सकेंगे। काउंसलिंग 15 सितंबर तक चलेगी।

इन विषयों की काउंसलिंग (अलग-अलग तिथियों पर)
राजस्थानी, संस्कृत, चित्रकला, समाजशास्त्र, हिंदी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कृषि, इतिहास, वाणिज्य, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पंजाबी


थर्ड ईयर की परीक्षाओं पर होगा कुछ देर में फैसला

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को तृतीय वर्ष के 60 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 सितंबर तक करानी होंगी। इसका फैसला सोमवार को होने वाली एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में होगा।

राज्य सरकार के बीती जुलाई में सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेज में परीक्षाएं स्थगित कर विद्यार्थियों को प्रमोट करने का ऐलान किया था। सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के फैसले के मुताबिक देश के सभी विश्वविद्यालयों को सत्र 2019-20 की तृतीय वर्ष की परीक्षाएं करानी हैं। इनमें मदस विश्वविद्यालय भी शामिल है।


यह है बैठक का एजेन्डा
-प्रथम/द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं या विद्यार्थियों को किया जाए प्रमोट
-सत्र 2019-20 की तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन
-विश्वविद्यालय के ध्वज का निर्माण
-नए और पुराने कोर्स के पाठ्यक्रम

Published on:
31 Aug 2020 07:02 am
Also Read
View All