साक्षात्कार बुलावा पत्र इसी सप्ताह अपलोड किए जाएंगे।
अजमेर.
लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते चार महीने से ठप परीक्षाओं और साक्षात्कार का दौर फिर शुरू होने वाला है। राजस्थान लोकआयोग 8 जुलाई से उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर 2016 के साक्षात्कार प्रारंभ करेगा। साक्षात्कार बुलावा पत्र इसी सप्ताह अपलोड किए जाएंगे।
सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि 8 जुलाई को उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के साक्षात्कार प्रारंभ होंगे। इसके बाद जनसम्पर्क अधिकारी 2019 (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग), उपाचार्य/अधीक्षक (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) 2018 (प्राविधिक शिक्षा विभाग), समूह अनुदेशक /सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार- 2018 (प्राविधिक शिक्षा विभाग), खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2018 (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं विभाग), कनिष्ठ विधि अधिकारी 2019 (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) के साक्षात्कार होंगे।
साक्षात्कार बुलावा पत्र इसी सप्ताह
आयोग उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के साक्षात्कार बुलावा पत्र इसी सप्ताह वेबसाइट पर अपलोड करेगा। अभ्यर्थियों को राज्य एवं केन्द्र सरकार के कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइन की पालना करनी जरूरी होगी। आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने राजस्थान सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस संबंध में पत्र भी लिखा है।
यूं चलेंगी भर्ती परीक्षाएं (आयोग के अनुसार)
पशुपालन अधिकारी (पशुपालन विभाग) परीक्षा भर्ती-2019: 2 अगस्त
पुस्तकालयाध्यक्ष (भाषा एवं पुस्तकालय विभाग)ग्रेड द्वितीय भर्ती-2019: 2 अगस्त
प्राध्यापक स्कूल (संस्कृत शिक्षा विभाग)भर्ती-2918: 4 से 7 अगस्त
असिस्टेंट प्रोफेसर ब्रॉड स्पेशलिटी (चिकित्सा शिक्षा)भर्ती -2020:11 अगस्त
असिस्टेंट प्रोफेसर सुपर स्पेशलिटी (चिकित्सा शिक्षा) भर्ती-2020:13-14 अगस्त
मूल्यांकन अधिकारी (योजना विभाग)-भर्ती 2020: 23 अगस्त
डिप्टी कमांडेंट (गृह सुरक्षा विभाग)-भर्ती 2020: 23 अगस्त
सीनियर डेमोंस्ट्रेटर (चिक्तिसा शिक्षा विभाग)भर्ती-2020: 13 से 17 सितंबर
एसीएफ एवं वन रेंज अधिकारी (ग्रेड प्रथम)-20 से 27 सितंबर
नहीं मिलते भर्तियों के एकमुश्त पद, प्रक्रिया में होती है देरी
रक्तिम तिवारी/अजमेर. भर्तियों के मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्तियों के एकमुश्त पद भेजने के लिए सरकार को पत्र भेजेगा। बार-बार शुद्धि पत्र जारी करने, परीक्षा और परिणाम में देरी के चलते यह फैसला किया गया है।
आयोग आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं सहित कॉलेज, स्कूल व्याख्याता, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अन्य विभागों की भर्ती परीक्षाएं करता है। इसके लिए कार्मिक विभाग विभागवार रिक्त पदों का ब्यौरा लेकर आयोग को भर्ती की अनुशंषा करता है। आयोग पदों के वर्गवार परीक्षण के बाद ऑनलाइन आवेदन मांगता है।
शुद्धि पत्र बनते हैं परेशानी
आयोग के भर्तियों के आवेदन मांगने, परीक्षा-साक्षात्कार कराने के बाद सरकार और कार्मिक विभाग शुद्धि पत्र भेजते हैं। इसमें पूर्व आवेदित पदों के अलावा नए पद सृजित करने की अनुशंषा होती है। इससे भर्ती प्रक्रिया में बेवजह की देरी होती है। आयोग को भी अधिसूचना के अनुसार नए पदों की एवज में दोबारा शुद्धि पत्र निकालकर संशोधित परिणाम जारी करना पड़ता है।