Rajasthan Crime: साथी ने की युवक की हत्या, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 साल पहले हुई थी शादी
Also Read
View All 
अजमेर. कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों घोषित की गई पहली सूची में अजमेर जिले में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का प्रभाव रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी दो सीटों पर प्रभाव रहा है। अजमेर उत्तर से महेन्द्र सिंह रलावता, अजमेर दक्षिण से हेमन्त भाटी, मसूदा से राकेश पारीक, नसीराबाद से रामनारायण गुर्जर, केकड़ी से रघु शर्मा को टिकट दिलाने में पायलट की खास भूमिका रही है वहीं ब्यावर से पारस पंच जैन पर गहलोत ने मुहर लगाई है। उधर, पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में नसीम अख्तर इंसाफ पर गहलोत एलं पायलट दोनों की रजामंदी काम आई है। अभी भी किशनगढ़ सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।