अजमेर

सचिन पायलट ने भरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, कहा जनता मन बना चुकी है अब कोई ताकत नहीं रोक सकती कांग्रेस को

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Dec 03, 2018
sachin pilot says congress party will make government soon
सचिन पायलट ने भरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, कहा जनता मन बना चुकी है अब कोई ताकत नहीं रोक सकती कांग्रेस को

अजमेर.कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान की जनता मन बना चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस का राज आने वाला है। पायलट ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रलावता व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हेमंत भाटी के समर्थन में सोमवार को अजमेर के आजाद पार्क में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पायलट ने अपने 12 मिनट के भाषण में भाजपा पर महंगाई पैट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बेहताशा वृद्धि व जाति व गौत्र की राजनीति को लेकर हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को भुलावे में रखा और विश्वासघात किया। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद उन अधूरे वादों को पूरा कराएगी।


पायलट की चुनावी सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। उनके उद्बोधन के दौरान भी नारे लगे। यहां तक उनके आने व जाने के दौरान भी कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लिए सडक़ पर नारे लगाते रहे।

टोंक वालों ने कह दिया है चिंता छोड़ो

पायलट ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह अजमेर में 2009 में आए थे। तभी से यहां जनता की सेवा कर रहे हैं। अजमेर की जनता के आशीर्वाद के कारण आज वह इस मुकाम पर हैं। राहुल गांधी के कहने पर वह टोंक से चुनाव लड़ रहे हैं। टोंक वालों ने उन्हें कह दिया है वह टोंक की चिंता छोड़े शेष 199 सीटों पर काम करें। उन्होने पांडाल में उपस्थित लोगों को कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताएं, ताकि जब वह टोंक से जयपुर जाएंगे तो साथ में रलावता व भाटी को भी ले जाए।


बदलना नहीं है

पायलट ने कहा कि दो दिन रह गए हैं। अब योगी आए या राजे आए या खुद मोदी आए बदलना नहीं है। पांडाल में मौजूद लोगों से हाथ ऊंचा करवा कर कांग्रेस की जीत का संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि योगी 23 दिन से यहां डेरा डाले है। भाजपा केवल ननिहाल, ससुराल, गौत्र जाति की बात करती है लेकिन कांगे्रस महंगाई, बेरोजगारी,चिकित्सा, शिक्षा, पानी आदि के मुद्दों पर बोलती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य के बीच खिंचाव के कारण जिले व प्रदेश में विकास ठप हो गया। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। प्रतिदिन 12 महिलाओं से बलात्कार हो रहे हैं।

राजे को हवाई मार्ग से जाना पड़ा

पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री राजे को गौरव यात्रा बीच में छोड़ कर हैलीकॉप्टर से यात्रा करनी पड़ी। जनता से सामना करने की हिम्मत नहीं होने के कारण राजे को ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की रैलियों में काला कपड़ा, काला शर्ट, काले रुमान पहन कर जाने में पाबंदी होने लगी जबकि कांग्रेस की सभा में काला, नीला, पीला,लाल कुछ भी पहनो। इस पर पांडाल में लोगों ने ठहाका लगाया।


महंगाई को लेकर किया भाजपा पर वार पायलट ने अपने भाषण में भाजपा को एक बार फिर महंगाई को लेकर घेरा। उन्होंने मनमोहन सरकार के कार्यकाल से कीमतों की तुलना करते हुए पैट्रोल को देशी घी से भी महंगा बताया। जनता नोटबंदी व जीएसटी की मार से परेशान है।

Published on:
03 Dec 2018 05:23 pm