अजमेर

पुलिस की सख्ती पर झुके, लुटरों ने बरामद कराए लूट के जेवरात

सर्राफा व्यवसायी की आंखों में मिर्ची डाल 12 लाख के जेवर लूट का मामला, पहले से पांच आरोपित रिमांड पर, एक फरार
less than 1 minute read
Jun 06, 2019
Seven kg of looted silver jewelery recovered
पुलिस की सख्ती पर झुके, लुटरों ने बरामद कराए लूट के जेवरात

ब्यावर (अजमेर). शहर थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व सर्राफ व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर 12 लाख रुपए के जेवरात लूटने के पांच आरोपितों की निशानदेही पर सात किलो 12 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए।

आरोपित पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। आरोपितों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को एक आरोपित की अब भी तलाश है।

शहर थानाधिकारी रमेन्द्रसिंह हाडा ने बताया कि गत 25 मई को जगदीशनगर निवासी ओमप्रकाश सोनी अपनी दुकान से घर जा रहा था। चौहान कॉलोनी के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी।

आरोपितों ने सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूटकर भाग गए। बैग में 12 लाख के सोने चांदी के जेवरात थे। पुलिस ने ओमप्रकाश सोनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोपालजी मोहल्ला निवासी मनोज बोहरा (23), बालाजी की खिडक़ी गुजरान गली निवासी ओमप्रकाश उर्फ तेजू (20), नून्द्री मेन्द्रातान निवासी किशनसिंह(19), सुरजपोल गेट चौकी के सामने निवासी योगेश (21), मकरेड़ा निवासी विपिन (20) को सोमवार को पकड़ा।

इन आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने सात किलो 12 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए। गौरतलब है कि पुलिस करीब दौ सौ आठग्राम सोने के जेवर पहले ही बरामद कर चुकी है।

एक आरोपित की अब भी तलाश

आंखों में मिर्ची डालकर लूट करने का सहआरोपित अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने सहआरोपित रूपनगर निवासी सोनू की तलाश के लिए अलग-अलग जगह टीमें भेजी है। आरोपित के संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

Published on:
06 Jun 2019 06:01 am