बड़ी खबर, सॉफ्टवेयर की गलती ले डूबी विद्यार्थियों को, सब हुए फेल

परिणाम में गड़बड़ी पर मंगलवार को सरकारी और निजी औद्योगिक संस्थानों के छात्र भड़क गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2016, 11:45 AM IST
Three districts of beautician students failed
Three districts of beautician students failed

परिणाम में गड़बड़ी पर मंगलवार को सरकारी और निजी औद्योगिक संस्थानों के छात्र भड़क गए। छात्रों ने माखुपुरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में कक्षाएं खाली कराने के बाद प्रदर्शन किया। उन्होंने चेताया कि परिणाम दुरुस्त किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

केंद्र की कौशल विकास एवं उद्यमिता की प्रथम वर्ष की परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की अंकतालिका में शून्य अंक दिए गए हैं। विद्यार्थियों से पुनर्मूल्यांकन के लिए 450 रुपए वसूले जा रहे हैं।

इसके खिलाफ मंगलवार को छात्र भड़क गए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने संस्थान में कक्षाएं खाली कराई। उन्होंने परिणाम की जांच कराने ओर नई अंकतालिका जारी करने की मांग की।

सॉफ्टवेयर की गलती

तकनीकी शिक्षा विभाग का कहना है कि अंकतालिका में शून्य अंक मिलने की मूल वजह सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी है। कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग को इस बारे में अवगत कराया गया है। विद्यार्थियों को जल्द ही संशोधित अंकतालिकाएं उपलब्ध कराई जाएगी।


Published on: