अजमेर

बोले एसपी..वीकली ऑफ से नहीं हमें हर्ज, लेकिन दिखनी चाहिए आपकी परफॉरमेंस

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Mar 29, 2019
week off to police cops
week off to police cops

बोले एसपी..वीकली ऑफ से नहीं हमें हर्ज, लेकिन दिखनी चाहिए आपनी परफॉरमेंस

अजमेर. एक दिन के अवकाश का मतलब सिर्फ छुट्टी नहीं है। आप परिवार को समय दे सकें लेकिन छुट्टी से लौटने के बाद ज्यादा बेहतर परिणाम भी देने होंगे। यह कहना था पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप का। उन्होंने पुलिस लाइन में राजस्थान पुलिस में साप्ताहिक अवकाश को लेकर पुलिस अधिकारी व जवानों की सम्पर्कसभा ली।

हमारा कामकाज बिल्कुल अलग
एसपी राष्ट्रदीप ने कहा कि हमारा कामकाज अन्य विभागों से अलग है। पुलिस के जवानों की सिर्फ आपातकालीन ड्यूटी नहीं है। राजस्थान पुलिस एक दिन काम न करे तो अपराधी तत्व सक्रिय हो जाएंगे। लूट, डैकती चोरी सहित कई वारदातें पेश आएंगी। क ानून व्यवस्था बिगडऩे का खतरा रहता है। ऐसे में पुलिस की प्राथमिकताएं भी अलग है लेकिन पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने राजस्थान पुलिस में साप्ताहिक अवकाश व्यवस्था लागू करने का निर्णय किया है मगर उसे कैसे और किस तरह से लागू किया जाए, यह हम सबको मिलकर तय करना है।

होना चाहिए बदलाव
छूट्टी से लौटने के बाद पुलिस के जवान की कार्यशैली और कार्य कुशलता में बदलाव आएगा लेकिन यह सबकुछ तभी संभव होगा जब मौजूदा व्यवस्था बिगाड़े बिना नई व्यवस्था लागू हो जाए। सम्पर्क सभा में एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने जवानों की समस्याएं सुनी और समाधान का विश्वास दिलाया। सम्पर्कसभा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सरिता सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) पन्नालाल मीणा, वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी समेत जवान मौजूद थे।

Published on:
29 Mar 2019 08:14 am