अजमेर

टैंकरों से कर रहे थे केमिकल लोचा, पुलिस ने धरदबोचा

दो टैंकर, एक जीप, एक टैम्पो जब्त, छह जने गिरफ्तार, होटल संचालक फरार, मामला दर्ज
less than 1 minute read
Apr 16, 2019
Stolen from the tankers, arrested
टैंकरों से कर रहे थे केमिकल लोचा, पुलिस ने धरदबोचा

ब्यावर (अजमेर). सदर थाना पुलिस ने जोधपुर रोड पर टैंकरों से केमिकल चोरी कर खरीदने का गोरखधंधा पकड़ा। यहां से पुलिस ने दो टैंकर, एक टैम्पो तथा एक जीप जब्त कर कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशिक्षु आरपीएस गिरधर सिंह ने जोधपुर रोड स्थित होटल घूमर पर दबिश दी तो पाया कि वहां पर कुछ लोग दो टैंकरों से अवैध रूप से केमिकल अन्य वाहनों में खाली कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश के दौरान मौके से दो टैंकर, एक टैम्पो तथा एक जीप के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया।

उक्त केमिकल गुजरात से दिल्ली के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन टैंकर चालकों की मिलीभगत से यहां पर खाली कर लिया जाता है।

गिरफ्तार आरोपियों में टैंकर चालक बीरमाराम जाट, खलासी आलमराम जाट निवासी धोरीमन्ना बाड़मेर, चालक रघुनाथ सिंह खुडियाना दूदू जयपुर, खलासी नादानसिंह राजपूत हिंडौली सीकर, टैम्पो चालक शंकरसिंह रावत जालिया प्रथम, जीप चालक धर्मसिंह माखुपुरा अजमेर, सहयोगी ईसाक निवासी दूदू तथा यासीन निवासी अरांई शामिल थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल संचालक कालू तथा सुखदेव फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
16 Apr 2019 07:41 pm
Published on:
16 Apr 2019 07:41 pm