बच्चे मनाएंगे यहां अनोखे अंदाज में दिवाली, पटाखे नहीं जलेंगे यहां CELEBRATION होगा इको फ्रेन्डली

स्पेशियलिटी कॉमेड और बीटी इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स इस बार इको फ्रेंडली दिवाली मनाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2016, 1:26 PM IST
eco friendly celebration
eco friendly celebration

स्पेशियलिटी कॉमेड और बीटी इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स इस बार इको फ्रेंडली दिवाली मनाएंगे। इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने चाइनीज सामान का उपयोग नहीं करने और शहर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान स्पेशियलिटी कॉमेड के डायरेक्टर हेमंत गोयल और बीटी के डायरेक्टर विशाल गोयल के साथ बच्चों ने क्लीन अजमेर व ग्रीन अजमेर का स्टीकर भी लांच किया। शहर में 3 हजार स्टीकर वितरित किए जाएंगे।

नहीं करेंगे आतिशबाजी

पटाखों के धुएं से होने वाले पर्यावरण के नुकसान को देखते हुए स्टूडेंट्स ने इस बार इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का भी संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि वे पटाखे नहीं चलाएंगे। साथ ही घर व परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों सहित अन्य लोगों को भी इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करेंगे।


Published on: