अजमेर

कुछ यूं हाइटेक हुआ रक्षाबंधन फेस्टिवल : वर्चुअल राखी व ऑनलाइन सेलिब्रेशन का ट्रेंड

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Aug 26, 2018
रक्षाबंधन 2018

प्रीति भट्ट/ अजमेर. रक्षाबन्धन वह त्योहार जिसे सुनते ही हम सभी के मन में भाई बहन के पवित्र रिश्ते का खयाल आता है। भाई के माथे पर तिलक लगाकर हाथ में रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराने की परम्परा तो सालों से चली आ रही हैं। लेकिन बदलते परिवेश के साथ अब यह त्योहार व भाई बहन का रिश्ता भी हाइटैक हो गया है। अब दूर दराज रहने वाले भाई-बहन जब इस खास दिन पर नहीं मिल पाते तो अपनी प्यार भरी सौगात इंटरनेट के जरिए भेज देते हैं।

रिश्तों की दूरियां मिटा रहा इंटरनेट

आधुनिक युग में रिश्ते और परंपराएं इंटरनेट के माध्यम से जीवित हैं। सोशल मीडिया और ऑन लाइन का बढ़ता ट्रेंड रिश्तों में दूरियां मिटाने का सबसे अच्छा साधन बनता जा रहा है। अब रिश्तों की डोर इंटरनेट के हाथ में है, जिससे अपने अपनों के बीच की सात समन्दर पार की दूरियों को भी मिटाना संभव हो गया है।

ऑनलाइन सेलिब्रेशन का ट्रेंड
भागदौड़ भरी जिन्दगी में समय के अभाव के कारण रक्षाबंधन के इस खास त्योहार पर राखी खरीदने से लेकर सेलिब्रेशन तक लोग ऑनलाइन वेबसाइट्स के जरिए करते नजर आ रहे हैं। जिसमें बहनें इंटरनेट के जरिए कुछ ही पलों में वर्चुअल राखी दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले अपने भाइयों को भेज सकती हैं। राखी के साथ ही बहनें अपनी पसंद की पूजा की थाली से लेकर चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड, मिठाई भी अपने भाई को भेज सकती हैं। साथ ही भाई भी अपनी बहन को गिफ्ट ऑनलाइन भेज रहे हैं।

विशेस का भी बदला स्टाइल

कुछ समय पहले तक बहने अपने भाई को रक्षासूत्र बंधकर भाई बहन दोनों ही एक दूसरे को आशीर्वाद देते थे। वहीं अब विशेस का यह स्टाइल भी चेंज हो गया है अब बहन भाई एक दूसरे को रक्षा बंधन स्पेशल मैसेज व फोटोज के साथ ही स्पेशल पोस्ट में टैग या कमेंट करके एक दूसरे को विश करके स्पेशल फील करवाते हैं।

ऑन लाइन सेलिब्रेट
चौबीस वर्षीय कचहरी रोड़ निवासी रिनि नरूका ने बताया कि उनका भाई ईशान नरूका पढऩे के लिए दो साल से ऑस्ट्रेलिया रह रहा है। ऐसे में वे दोनों भाई बहन दो वर्ष से रक्षाबंधन पर नहीं मिल पाए हैं । ऐसे में वे स्काइप के जरिए अपने मम्मी - पापा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अपने भाई ईशान से वीडियो कॉलिंग व ऑनलाइन चेटिंग कर यह त्योहार सेलिब्रेट करती हैं । उन्होंने यह भी बताया कि स्काइप के जरिए अपने भाई को टीका लगाकर राखी बांधने से लेकर मिठाई खाने तक पल पल की तस्वीरें देखकर नम आंखों से सेलिब्रेट करती हैं।

ये भी पढ़ें

#Rakshabandhan special : video भाई बहन के रिश्ते को आप भी बनाए और मजबूत, इस बार भाई से मांगे तोहफे में ये खास वचन

Published on:
26 Aug 2018 01:10 pm
Also Read
View All