अजमेर

हाथ में चाय का कप, अचानक भरभराकर गिरा मकान

लबेे में घरेलू सामान दब गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
2 min read
Jun 08, 2020
house collapse
house collapse

अजमेर.

कंचन नगर दौराई में मकान भरभराकर गिर गया। पीडि़त परिवार के लोग चाय पी रहे थे। मलबेे में घरेलू सामान दब गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

कंचन नगर दौराई में भोपों का कुआं स्थित मदनसिंह रावत का मकान है। सुबह वे परिवार संग चाय पी रहे थे। अचानक मकान के दो कमरे धमाके के साथ गिर गए। मलबे और पट्टियों के नीचे कूलर, फ्रिज, टीवी, अलमारियां, घरेलू सामान दब गया।

जाको राखे सांईया...
मदनसिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे वे नियमित रूप से गायों का दूध निकालते हैं। रविवार को भी दूध निकालने के बाद वे बेटे-बहुओं ने चाय पी रहे थे। चाय का कप हाथ में लेने के साथ मकान भरभरा कर गिर पड़ा। परिवार के एक साथ आंगन में बैठने से कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई।

लाखों का नुकसान

मदनसिंह ने 2011 में कंचन नगर दौराई में मकान बनाया था। वे परिवार के साथ यहां रहते हैं। हादसे में करीब 1.50 से दो लाख का घरेलू सामान दब गया। इसके अलावा 4 से 5 लाख रुपए में बने कमरे ध्वस्त हो गए। स्थानीय निवासी रवि गुर्जर ने बताया कि पीडि़त परिवार के पास खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा। पड़ौसियों ने उनके परिवार की त्वरित सहायता की।

बरसात में रहें सावधान..
मानसून-बरसात के दौरान हर साल क"ो-पक्के मकान गिरते हैं। खासतौर पर पहाडिय़ों पर चट्टानें खिसकने, घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से भी हादसे होते हैं। बरसात से पहले छतों, परनालों की मरम्मत कराई जानी चाहिए। बीते साल नागफणी इलाके में भारी बरसात के चलते मकान गिरा था। इसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। शहर में कायस्थ मोहल्ला, दरगाह बाजार, नागफणी इलाके में कई जर्जर मकान हैं।

आषाढ़ में भिगोने लगे बादल, मौसम खुशगवार

अजमेर. आषाढ़ के बादलों ने भिगोना शुरू कर दिया है। रविवार शाम हुई बरसात का सोमवार को असर दिखा है। सुबह बादल छाए हुए हैं। हवा चलने से मौसम खुशगवार बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रविवार को वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, आनासागर लिंक रोड, शास्त्री नगर, कचहरी रोड, क्रिश्चयनगंज, जयपुर रोड, सिविल लाइंस, केसरगंज, रामगंज और आसपास के इलाकों में हवा संग बरसात हुई थी। बरसात का दौर 1 घंटे तक रुक-रुक कर चला। इसका असर सोमवार सुबह से दिख रहा है। मंद-मंद हवा चलने और आसमान में बादलों की टुकडिय़ों से मौसम सामान्य है। छितराए बादलों से हल्की धूप निकली है।

Published on:
08 Jun 2020 07:39 am