अजमेर के अंदर कोट इलाके में चली तलवारें, आपस में भिड़े दो परिवार

दरगाह के अंदरकोट इलाके में हुई वारदात। केवल जानवर को सड़क पर बांधने को लेकर हुआ दो परिवारों में आपसी विवाद।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2017, 5:40 AM IST
sword attack in ajmer dargah area
sword attack in ajmer dargah area

दरगाह अंदर कोट इलाके में दो गुटों में हुई तलवारबाजी में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। दरगाह थाना पुलिस ने परस्पर पर मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार अंदरकोट इलाके में दो परिवार में आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से चली तलवारों में एक पक्ष से नईम, मुजमिल व दूसरे पक्ष पप्पू उर्फ पप्पा घायल हो गए।

घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने देर रात मिली शिकायतों पर परस्पर प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

मवेशी बांधने को लेकर झगड़ा

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि दोनों परिवार अंदरकोट इलाके में कसाई का काम करते है। नई सड़क पर मवेशी बांधने की जगह को लेकर विवाद हो गया।

पहले बंदू के बेटे पप्पू उर्फ पप्पा ने मोहसिन की पिटाई कर दी। इसके बाद रात को दोनों पक्षों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। मोहसिन ने बुंदू व उसके बेटों पर दुकान के गल्ले से नकदी चोरी का भी आरोप लगाया

Published on: