अजमेर

राजस्थान में चुनावी ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की आकस्मिक मृत्यु

Lok Sabha Election 2019 - राजस्थान में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे स्कूली शिक्षक की रविवार को आकस्मिक मृत्यु हो गई ।
less than 1 minute read
Apr 28, 2019
Lok Sabha Election 2019

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे स्कूली शिक्षक की रविवार को आकस्मिक मृत्यु हो गई । पुलस सूत्रोें ने बताया कि सुबह चुनाव ड्यूटी के लिए घर से निकले क्षेत्र के बांडावास राजकीय स्कूल में सेवारत शिक्षक सदारा गांव के रामचंद्र गुर्जर गुलगांव बस स्टैण्ड से केकड़ी के लिए वाहन से अन्य कर्मियों के साथ जा रहे थे कि अचानक छींक आने से वह मूर्च्छित हो गए। उनके साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लोकसभा चुनाव में प्रचार का शोर राजस्थान में शनिवार शाम थम गया। अब राजनीतिक दल और प्रत्याशी इन लोकसभा क्षेत्रों में न तो आमसभा कर सकेंगे न ही जुलूस निकालकर वोट की मांग करेंगे। सिनेमा, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया, संगीत कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिए चुनाव प्रचार पर भी प्रतिबंध हो गया है। अब प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क ही कर सकेंगे। वहीं, अंतिम दिन प्रत्याशियों के साथ-साथ स्टार प्रचारकों ने प्रचार में जान फूंक दी।

पहले चरण में 13 सीट
टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीटों पर 29 अप्रेल को मतदान होगा।


पहले चरण की सबसे हॉट सीट जोधपुर
प्रदेश में पहले चरण की 13 सीटों 29 अप्रेल को मतदान होना हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, दो केंद्रीय मंत्रियों सहित नौ सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पहले चरण में करीब दो करोड़ 57 लाख मतदाता 29 अप्रैल को 115 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन 13 सीटों में सबसे ज्यादा चर्चित जोधपुर एवं झालावाड़ की सीटें हैं, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर

Updated on:
28 Apr 2019 02:15 pm
Published on:
28 Apr 2019 02:14 pm