अजमेर

आठ दिन से 35 डिग्री के पार है तापमान, अप्रेल में जबरदस्त तपा रहा सूरज

लोग तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए शरीर को कपड़े से ढांपकर ही निकलते देखे जा सकते हैं।
less than 1 minute read
Apr 09, 2019
summer season
Weather side effects

अजमेर.

सूरज के तीखे तेवर कायम हैं। मंगलवार को भी सुबह से सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया है। गर्मी से लोग परेशान दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान इन दिनों 39.3 डिग्री पर है। लगातार 9 दिन से पारा 35 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है।

सुबह से ही गर्मी का असर तेज रहा। सूरज निकलने के साथ धूप में तीखापन और गर्माहट महसूस हो रहा है। इन दिनों लोग छायादार स्थानों पर बैठे नजर आ रहे हैं। खासतौर पर दोपहर बाद सडक़ों पर भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आ रही है। लोग तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए शरीर को कपड़े से ढांपकर ही निकलते देखे जा सकते हैं। इन दिनों न्यूनतम तापमान 22 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है।

चैत्र में गर्मी

नौ दिन से पारा 35 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है। इस बार 31 मार्च को ही पारा 39.8 डिग्री तक पहुंच गया था। अप्रेल के पहले सप्ताह में ही गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। चार और पांच अप्रेल को तो पारा 41.3 और 42.2 डिग्री तक पहुंच गया था। मालूम हो कि वर्ष 2016 में 19 मई सबसे गर्म दिन था। इस दिन अजमेर में अधिकतम तापमान पचास साल का रिकॉर्ड तोडकऱ 46.2 डिग्री तक पहुंच गया था।

Published on:
09 Apr 2019 08:14 am