
अजमेर.
पिछले दिनों तरबतर करने वाली घटाओं के सुस्त पड़ते ही मौसम फिर बदल गया है। शनिवार भी गर्माहट बनी रही। तेज धूप के चलते लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।
सुबह हवा चलने से कुछ राहत रही। धूप निकलने के साथ मौसम में गर्माहट हो गई। सूरज की चमक सुबह से ही बढ़ गई। सडक़ों पर चहल-पहल भी कम दिखी। हवा में गर्माहट के चलते लोग चेहरों पर कपड़ा ढांपे नजर आए।
मानसून का एक दिन और
मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितम्बर तक रहती है। इस दौरान होने वाली बरसात का पानी खेती और पेयजल के काम आता है। लिहाजा इस साल के मानसून का एक दिन और बचा है। मालूम हो कि जिले की औसत बरसात 550 मिलीमीटर है। इस बार अब तक 355 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। वहीं तापमान का ग्राफ 35 डिग्री तक पहुंच चुका है।
वरना नहीं मिल पाएगी नौकरी, आरपीएससी रद्द करेगा ये बड़ी कार्रवाई
राजस्थान लोक सेवा आयोग प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता टेक्सटाइल डिजाइनिंग में चयनित अभ्यर्थी को 3 अक्टूबर तक विस्तृत आवेदन पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर आयोग उसका चयन रद्द करेगा।
सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि 11 मई 2007 के तहत आयोग ने प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता टेक्सटाइल डिजाइनिंग का साक्षात्कार परिणाम जारी किया था। उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में एक सामान्य (पुरुष) का पद रिक्त रखा गया था। रिट याचिका खारिज होने पर आयोग ने परिणाम जारी कर सुधांशु शर्मा (नामांक 100021) का मुख्य सूची में मेरिट क्रमांक 10 ए पर चयन किया। इस अभ्यर्थी को शैक्षिक/प्रशैक्षिक दस्तावेजों सहित विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए पत्र भेजा गया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अभ्यर्थी के 3 अक्टूबर तक व्यक्तिगत रूप से विस्तृत आवेदन पत्र जमा नहीं कराने पर आयोग इसका चयन रद्द करेगा।
उत्तर भारत में मशहूर है यह कॉलेज, गल्र्स को उठाना पड़ा यह कदम
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के कन्या छात्रावास में इंतजाम ठीक नहीं होने के खिलाफ छात्राओं ने आंदोलन किया। कई छात्राएं हॉस्टल में नहीं गई। लगातार दो दिन कॉलेज और जिला प्रशासन से उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई। अब छात्राओं ने जल्द उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई है।