अजमेर

weather@ajmer: लगी सूरज की तपन पर कुछ लगाम, थोड़ा सा खुशनुमा हुआ मौसम

सुबह हवा ने हल्के ठंडेपन का एहसास कराया। सूरज के निकलने तक मौसम में हल्की ठंडक बनी रही।
less than 1 minute read
Apr 19, 2019
temprature downs in ajmer
temprature downs in ajmer

अजमेर.

पिछले दिनों हुई बरसात का मौसम पर असर नजर आया है। शुक्रवार सुबह हवा चलने से मौसम में हल्का ठंडापन महसूस हुआ। पिछले दो-तीन दिन से अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री तक बना हुआ है। दो दिन में पारे में करीब 10 डिग्री की कमी आ चुकी है।

बीते दो-तीन दिन प्रदेश में कई जगह तेज हवा संग अंधड़, ओलावृष्टि और बरसात का असर अजमेर में भी दिखा। सुबह हवा ने हल्के ठंडेपन का एहसास कराया। सूरज के निकलने तक मौसम में हल्की ठंडक बनी रही। आसमान में छिटपुट बादल मंडराते रहे। मंद-मंद हवा भी चली। इसके चलते गर्मी का असर कुछ कम महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 21.2 से 23 डिग्री के बीच कायम है।

एक महीने बाद 30 डिग्री से नीचे

सूरज की प्रचंडता और गर्मी के चलते पिछले 15 दिन से पारा 37 से 42 डिग्री के बीच ही बना हुआ था। धूप की तपन के चलते तापमान उबल रहा था। पिछले दो-तीन से बादल छाने, टपका-टपकी और हवाएं चलने से मौसम पर जबरदस्त असर हुआ। बीते मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच था। बारिश-ओलावृष्टि के चलते पारा करीब एक महीने बाद वापस इसी आंकड़े पर पहुंचा है।

Published on:
19 Apr 2019 07:44 am