अजमेर

सोशल डिस्टेंसिंग की पालना तो कहीं अनदेखी

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लोगों में आई जागरुकता, लेकिन उपायों में बरत रहे लापरवाही
less than 1 minute read
Apr 19, 2020
सोशल डिस्टेंसिंग की पालना तो कहीं अनदेखी
सोशल डिस्टेंसिंग की पालना तो कहीं अनदेखी

अजमेर. कोरोना संक्रमण के पैर पसारने से अधिकतर लोग सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने में लगे हैं तो कहीं पर अभी भी दरकार है। शहरी क्षेत्र में तो अधिकतर जगह लोग निश्चित दूरी पर खड़े रहने लगे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में जागरुकता के अभाव में लोग एक जगह एकत्र हो रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का अधिक खतरा है। कई लोग मास्क का उपयोग भी बहुत कम कर रहे हैं।

केस : 1

शहर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के समीप स्थित किराणा स्टोर के संचालक सुनील माथुर ने बताया कि लोगों की भीड़ से बचने के लिए दुकान के बाहर एक रस्सी बांध दी है। वहां पर एक छोटी टेबल रखी है। ग्राहक वहां पर आकर सामान बताता है तो उस टेबल पर रख देते हैं। ग्राहक वहां से सामान उठाकर पैसे रख देता है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हो रही है। साथ में दोनों की सुरक्षा भी बनी रहती है।

केस : 2
ग्राम गगवाना के यूनियन बैंक में इन दिनों पैसे लेने वालों की भीड़ लगी है। यहां पर छातड़ी, कायमपुरा, गेगल, ऊंटड़ा, आखली सहित कई ग्रामीण आ रहे है। बैंक की ओर से सोशल डिस्टेसिंग की व्यस्था के तहत गोले बनाए गए हैं। यहां पुलिसकर्मी भी तैनात हैं, लेकिन ग्रामीण इसकी पालना नहीं कर रहे। महिलाएं पास-पास खड़ी देखी जा सकती है। इससे बैंक में आवाजाही बाधित हो रही है।

Published on:
19 Apr 2020 05:28 pm