
शिक्षकों व स्कूल के स्टाफ का बकाया वेतन अदालती आदेश के बावजूद नहीं अदा करने पर मंगलवार को कोर्ट नाजिर ने कालू की ढाणी स्थित सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन को कुर्क कर दिया। यहां नोटिस चिपकाकर भवन पर ताला लगाकर सील-चपड़ी लगाई गई, हालांकि इससे पूर्व भी स्कूल का भवन अदालती आदेश से कुर्क हो चुका है। इसके चलते पहले से ही भवन पर अदालती आदेश से सील-चपड़ी लगी हुई है।अब 11 डिक्रीधारकों के पक्ष में आदेश
कोर्ट नाजिर राजेश जैन के साथ स्टाफ मदन सिंह सरस्वती स्कूल भवन पहुंचे। यहां 11 डिक्रीधारकों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई। शिक्षकों का सेवाकाल पूर्ण होने के बाद बकाया सेवा परिलाभ व वेतन आदि नहीं देने पर पीडि़तों ने अदालत की शरण ली थी। अदालत द्वारा इनके पक्ष में प्रदत्त निर्णय की पालना में निष्पादन की कार्रवाई के तहत संपत्ति कुर्क की गई। अग्रिम चरण में नीलामी कर बकाया राशि दिलाई जाएगी।इन डिक्रीधारकों के पक्ष में अदालत ने दी थी डिक्री
नीना गुप्ता - 5, 93, 286 रुपए
कुमकुम ओझा - 11,16,328.
शीला शर्मा - 13, 90, 884.रेखा वर्मा - 11,14,692.
बशीर खान - 7,11,111.सरस्वती उपाध्याय -6,25, 949.
अर्चना खत्री - 9,46, 172.रोशन राठौड़ - 9,90, 976.
प्रमिला गुप्ता - 6,92,063.
गीता देवी - 3, 46, 656.
राजकुमारी जोशी - 8,84,533
कुल - 94, 12, 672.