अजमेर

अब तक हजारों व्यक्ति कर चुके किशनगढ़ एयरपोर्ट से हवाई यात्रा, केवल 12 दिन में हुआ इतना फायदा

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Oct 22, 2018
thousands of people taking advantage of flights from kishangarh
World class airport of india

कालीचरण/मदनगंज-किशनगढ़.किशनगढ़-दिल्ली और दिल्ली से किशनगढ़ के बीच में शुरू हुई स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट कामयाब हो रही है। पहले दिन से ही दिल्ली आने-जाने वाली दोनों फ्लाइटों में भरपूर यात्री भार मिलना और सभी सीटें फुल होना अच्छी खबर है। बीते 12 दिन में 26 फ्लाइट्स में (दोनों तरफ की) तकरीबन 1702 यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। इनमें विमान के कू्र मैम्बर्स की संख्या अलग है।

किशनगढ़ एयरपोर्ट से 8 अक्टूबर से दिल्ली से किशनगढ़ और किशनगढ़ से दिल्ली के बीच शुरू हुई फ्लाइट्स की सभी सीटें बुक हो रही हैं और इस रूट की सभी सीटें तकरीबन फुल आ रही हैं। ऐसे में इस रूट पर शुरू हुई यह फ्लाइट भी सार्थक साबित होती दिखाई दे रही है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी को इस रूट पर अभी यात्रियों की संख्या और बढऩे की उम्मीद है।

नियमित 26 फ्लाइट्स
किशनगढ़ से दिल्ली के बीच 26 (13-13) फ्लाइट्स का नियमित रूप से संचालन हो रहा है। जहां किशनगढ़ से दिल्ली के लिए 874 यात्रियों ने हवाई सफर किया। वहीं दिल्ली से किशनगढ़ के लिए 828 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इस तरह इन फ्लाइट्स में 8 से 20 अक्टूबर तक कुल 1702 यात्री हवाई यात्रा कर चुके हैं। इनके अतिरिक्त प्रति फ्लाइट न्यूनतम 5 या 6 क्रू मैम्बर्स की संख्या अलग है।

28 से बदलेगा समय
स्पाइस जेट एयरलाइंस की किशनगढ़ से दिल्ली की फ्लाइट का टेक ऑफ समय शाम 5.30 बजे और लेंडिंग शाम 6.30 बजे था। इसी प्रकार दिल्ली से किशनगढ़ की फ्लाइट का टेक ऑफ का समय शाम 4.05 बजे और लेंडिंग का समय शाम 5.10 बजे था। लेकिन विंटर शेड्यूल शुरू होने से अब इस फ्लाइट के समय में बदलाव हो गया है। अब दिल्ली से किशनगढ़ की फ्लाइट अपराह्न 3.20 बजे टेक ऑफ करेगी और 4.20 बजे लेंडिंग करेगी। इसी प्रकार किशनगढ़ से दिल्ली की फ्लाइट टेक ऑफ अपराह्न 4.40 बजे करेगी और लेंडिंग शाम 5.35 बजे करेगी। स्पाइस जेट की साइट पर 28 अक्टूबर से फ्लाइट के प्रस्तावित इस समय बदलाव की जानकारी भी दर्शाई जाने लगी है।

तिथि - जाने वाले यात्री - आने वाले यात्री

8 अक्टूबर 74 66
9 अक्टूबर 55 66

10 अक्टूबर 75 53
11 अक्टूबर 62 48

12 अक्टूबर 67 73
13 अक्टूबर 51 67

14 अक्टूबर 67 59
15 अक्टूबर 68 47

16 अक्टूबर 70 70
17 अक्टूबर 71 68

18 अक्टूबर 73 69
19 अक्टूबर 70 70

20 अक्टूबर 71 67


किशनगढ़-दिल्ली रूट पर भरपूर यात्री भार मिल रहा है। यह खुशी की बात है दोनों तरफ की फ्लाइट सुचारू और नियमित रूप से संचालित हो रही है। भविष्य में अभी और यात्रियों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।

-अशोक कपूर, निदेशक, किशनगढ़ एयरपोर्ट

Updated on:
22 Oct 2018 11:29 am
Published on:
22 Oct 2018 11:29 am