अजमेर

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, आरपीएससी में नियुक्त किए तीन सदस्य, जानें नाम

राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में तीन सदस्य नियुक्त किए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हेमंत प्रियदर्शी, डॉ. अशोक कुमार कलवार व डॉ. सुशील कुमार बिस्सू को सदस्य बनाया गया है।
less than 1 minute read
Sep 23, 2025
Feature image
फोटो पत्रिका

अजमेर। राज्य सरकार ने राजस्थान लोक आयोग में तीन नए सदस्य नियुक्त किए हैं। राज्यपाल के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने तीनों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इससे आयोग में अब अध्यक्ष सहित सात सदस्य हो गए हैं। एक सदस्य निलंबित और दो सदस्यों के पद खाली रहेंगे। नए सदस्यों की नियुक्ति सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला के तहत की गई है। इनसे आयोग में परीक्षा, साक्षात्कार और डीपीसी का काम तेज होगा।

1949 में गठित राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष सहित दस सदस्य नियुक्त किए जाते हैं। मौजूदा वक्त अध्यक्ष यू.आर.साहू, डॉ. संगीता आर्य, प्रो.अयूब खान, लेफ्टिनेंट कर्नल केसरीसिंह और के.सी.मीना सदस्य हैं। बाबूलाल कटारा वरिष्ठ अध्यापक और सब इंस्पेक्टर पेपर लीक कांड के चलते निलंबित है। हाल में पूर्व सदस्य डॉ. मंजु शर्मा ने इस्तीफा दिया था।

यह मिले तीन सदस्य

डॉ. सुशील कुमार बिस्सू

पूर्व कॉलेज सहायक निदेशक डॉ. सुशील कुमार बिस्सू ओबीसी कोटे से सदस्य बनाए गए हैं। उच्च शिक्षा में इनका अनुभव आयोग के काम आएगा। यह बीती मार्च में ही कॉलेज शिक्षा से सेवानिवृत्त हुए हैं।

हेमंत प्रियदर्शी

मूलत:झारखंड निवासी हेमंत प्रियदर्शी पूर्व आईपीएस रहे हैं। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्रीधारक हैं। वह डीजी साइबर क्राइम,टेक्निकल सर्विस के अलावा विभिन्न पदों पर रहे हैं। उनकी नियुक्ति सामान्य वर्ग से् हुई है।

डॉ. अशोक कलवार

डॉ. अशोक कुमार कलवार को भी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Updated on:
23 Sept 2025 09:48 pm
Published on:
23 Sept 2025 09:02 pm