
राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारंिसंह लखावत ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर के विश्व विख्यात ब्रह्मा मंदिर में आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है और शीाघ्र ही इसके टेण्डर जारी कर दिए जाएंगे। इससे पुष्कर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। लखावत रविवार को सरवाड़ में पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मौजूदा समय में 28 जिलों में संरक्षित सम्पत्तियों के जीर्णाद्धार के कार्य चला रही है। यह पहली सरकार है जिसने राजस्थान के सांस्कृतिक वैभव और समृद्धि को फि र से लौटाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने अजमेर जिले को विशेष प्राथमिकता देते हुए चार महत्वपूर्ण कार्योंं को अपने हाथ में लिया हैं। इसके तहत बूढा़ पुष्कर में पानी की आवक के बंद रास्तों को खोलने व पानी के भराव को सुनिश्चित करने के लिए सफ ाई व खुदाई का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किशनगढ़ में भक्त कवि नागरीदास के जीवन पर आधारितपैनोरमा का कार्य भी तेजी से चल रहा है, और उम्मीद हैं कि वर्ष 2017 में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। निम्बार्क तीर्थ सलेमाबाद में भी एक पैनोरमा का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें प्रथम निम्बार्काचार्य से लेकर अब तक हुए सभी आचार्यों के जीवन वृत को शामिल किया जाएगा।
सरवाड़ स्थित ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उन्होंने कहा कि इस मंदिर के विकास को लेकर वे स्वयं गंभीर हैं और शीघ्र ही पुरा विशेषज्ञों के दल को यहां भेजकर इसके विकास की कार्य योजना को मूर्तरूप देकर आने वाले वित्तीय वर्ष में इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
इससे पूर्व यहां आगमन पर उनका भाजपा देहात जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल व पालिकाध्यक्ष विजय कुमार लढ़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बालूराम पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नौरतमल माली, सूरज पेंटर, लक्ष्मीनारायण गहलोत, अंशुल पोरवाल, सूर्यप्रकाश छीपा, सिन्टू खाती आदि उपस्थित रहे।