अजमेर

मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग : अलवर गेट थाना पुलिस ने चोरी के छत्र किए बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त

2 min read
Mar 21, 2026
अलवर गेट थाना पुलिस की गिरफ्त में आए मंदिर में चोरी के आरोपी।

अजमेर(Ajmer News). गुलाबबाड़ी बालाजी मंदिर से चांदी के छत्र चोरी के मामले में अलवर गेट थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल सामान बरामद कर लिया है।

थानाप्रभारी नरेन्द्र सिंह जाखड़ ने बताया कि मंदिर में चांदी के छत्र चोरी के मालमे में रामगंज चन्दवरदाई नगर बी ब्लॉक 94 हाल नव दुर्गा कॉलोनी हेमन्त उर्फ राजा(38) और शेखर उर्फ लक्की (25) को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर चांदी के छत्र बरामद किए। जाखड़ ने बताया कि मंदिर में चोरी की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ व वृत्ताधिकारी मनीष बड़गुर्जर के सुपरविजन में थाना पुलिस ने टीम का गठन कर तलाश शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। फुटेज के आधार पर संदिग्धों का रूट तैयार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। वहीं वारदात में इस्तेमाल पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

पुलिस टीम का योगदान

कार्रवाई में अलवरगेट प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र जाखड़ के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक बाबू लाल, हैडकांस्टेबल होशियारसिंह, सिपाही जीवनराम और धर्मेन्द्र चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह है मालमा

गत 17 मार्च को परिवादी गिरधारीलाल सांखला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 15 मार्च शाम 4 बजे फुल मालियान पंचायत समिति स्थित बालाजी मंदिर परिसर से अज्ञात चोर चांदी के छत्र चोरी करके ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्जकर सीसीटीवी फुटेज से चोर की तलाश शुरू कर दिया।

Published on:
21 Mar 2026 02:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर