बड़ी खबर-सलेमाबाद में बनेगी देश की बेहतरीन university, होगा पतंजलि योग पीठ का hospital

श्रीजी महाराज की स्मृति में बनेगा चिकित्सालय। दिवंगत श्रीजी महाराज के नाम से बनेगा देश का सबसे बेहतरीन विश्वविद्यलाय
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2017, 6:44 AM IST
university and hospital construct in salemabad near ajmer
university and hospital construct in salemabad near ajmer

निम्बार्कपीठ सलेमाबाद शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा के क्षेत्र में और अग्रणी बनेगा। निम्बार्काचार्य श्रीजी श्यामशरण देव ने समारोह में घोषणा की है कि श्री जय जय की स्मृति में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

वहीं चिकित्सालय बनाया जाएगा। वहीं पतंजलि योग पीठ की ओर से योग का चिकित्सालय व योगपीठ का निर्माण इसी साल प्रारंभ होगा।

पदाभिषेक समारोह में श्री श्यामशरण देव ने कहा कि संस्कृत शिक्षा को और बढ़ावा देने के लिए जगदगुरु रहे श्रीजी महाराज की स्मृति में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

वहीं आसपास के ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा के लिए चिकित्सालय स्थापित किया जाएगा।

इसी कड़ी में पतंजलि योग पीठ के बाबा रामदेव ने समारोह में घोषणा की है कि वे पीठ की ओर से निम्बार्कपीठ सलेमाबाद में योग का चिकित्सालय व योगपीठ की स्थापना करेंगे।

इसके लिए इसी साल काम प्रारंभ हो जाएगी। तब दो केन्द्र होंगे, एक तो निम्बार्क तीर्थ और दूसरा पतंजलि के योग केन्द्र।

Published on: