French Couple Marriage : विदेशी पर्यटकों को सिर्फ राजस्थान के महल किले और खान-पान ही नहीं बल्कि यहां की संस्कृति भी खूब लुभा रही है। यही वजह है कि वे अपने जिदंगी की नई शुरुआत के लिए राजस्थानी संस्कृति के तौर—तरीकों को अपना रहे हैं। इसका एक नजारा बुधवार की रात को शेखावाटी अंचल में देखने को मिला। मौका था एक फ्रांसिसी जोड़े की भारतीय परम्परा अनुसार शादी का। इसके लिए सीकर जिले के दूजोद गांव का माहौल ऐसा था, जैसे गांव के ही किसी परिवार में शादी का जश्न मन रहा हो।