अजमेर

URS 2020 : ख्वाजा मेरे ख्वाजा…….. उर्स में कव्वालियों की गूंज

URS 2020 : ख्वाजा मेरे ख्वाजा........ उर्स में कव्वालियों की गूंजख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में जायरीन की रौनक : जियारत और चादर चढ़ाने का सिलसिला जारी
less than 1 minute read
Feb 28, 2020
URS 2020 : ख्वाजा मेरे ख्वाजा........ उर्स में कव्वालियों की गूंज
कव्वाली को सुनने उमड़ा जनसैला

अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज के 808वें उर्स ( 808th urs) में शिरकत करने के लिए देशभर से जायरीन के यहां पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। इससे दरगाह(dargah) क्षेत्र में जबरदस्त रौनक बनी है। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ नाचते-गाते और ख्वाजा साहब की शान में नारे लगाते हुए जायरीन के दरगाह पहुंचने का सिलसिला दिनरात बना हुआ है। शहनाई की धुन और सूफियाना कलामों पर जायरीन झूूमते नजर आ रहे हैं। वहीं जन्नती दरवाजे से गुजर कर जियारत करने वालों में होड़ मची है। जगह जगह कव्वालियों की गूंज सुनाई दे रही है ।


दरगाह क्षेत्र में दिनभर जायरीन की आवाजाही से गंज, दरगाह बाजार, नला बाजार, अंदरकोट, लंगरखाना गली, पनीग्रान चौक, झालरा आदि क्षेत्रों में जबरदस्त चहल-पहल मची है। दरगाह में बुधवार रात उर्स की दूसरी महफिल हुई और मजार पर गुस्ल की रस्म अदा की गई। उधर कायड़ विश्राम स्थली पर 300 से अधिक बसें पहुंच चुकी। इसके अलावा शहर के विभिन्न होटल-गेस्ट हाउस व खादिमों के घरों में जायरीन ठहरे हुए हैं। बड़ी संख्या में पैदल यात्री भी यहां पहुंच रहे हैं।

Updated on:
28 Feb 2020 11:18 am
Published on:
28 Feb 2020 11:18 am