
अजमेर. नशे में धुत होकर घर पहुंचे पिता के साथ बेटे ने सोमवार शाम को बेरहमी से मारपीट की। वह मारपीट करते हुए उसे सड़क पर ले आया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सक्रिय हुई गंज थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
फॉयसागर रोड नागफनी निवासी गोरधन सिसोदिया ने रिपोर्ट दी कि वह सोमवार शाम को घर पहुंचा तो उसके बेटे उमेश ने उसके साथ मारपीट की। वह मारपीट से घबरा कर घर से बाहर आ गया लेकिन उसके बाद भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई। गोरधन ने बताया कि उसने सोमवार रात बेटी के घर पर गुजारी। सुबह होने पर वह गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने पीडि़त गोरधन की रिपोर्ट पर आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
नशे में पहुंचा था घर
पड़ताल में सामने आया कि पीडि़त गोरधन चाय की थड़ी पर काम करता है। वह सोमवार को काम पर नहीं पहुंचा। शाम को घर पहुंचा तो शराब के नशे में धुत था। नशे में घर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया।