अजमेर

Ajmer Weather : चैत्र में झुलसाती धूप, अजमेर को जमकर तपा रहा सूरज

इन दिनों पारे का ग्राफ बढ़ गया है। लिहाज आमजन जरूरत होने पर ही बाहर निकलते देखे जा सकते हैं।
less than 1 minute read
Apr 16, 2019
temprature increase
temprature increase

अजमेर.

चैत्र में धूप का बेहाल करना जारी है। मंगलवार को (Ajmer Weather) सुबह से आग बरसी। जनजीवन पर भी असर दिखा। इन दिनों अधिकतम तापमान 40.5 से 41 डिग्री पर पहुंच गया है।

धूप के तेवर सुबह से ही तीखे होने से लोगों के पसीने छूट गए। राहत की कहीं उम्मीद नजर नहीं आई। सैर पर जाने वाले लोग भी आहत दिखे। इन दिनों पारे का ग्राफ बढ़ गया है।आमजन जरूरत होने पर ही बाहर निकलते देखे जा सकते हैं। मुंह और शरीर को कपड़े से ढांपने के बावजूद गर्म हवा के थपेड़े कचोट रहे हैं। न्यूनतम तापमान 25.5 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है।

पारा लगातार 40 डिग्री के ऊपर

अप्रेल के दूसरे पखवाड़े में पारे का ग्राफ 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। बीते दिनों हवा संग धूल उडऩे, आसमान में बादलों के मंडराने के बाद भी गर्मी की प्रचंडता कायम है। पिछले साल अप्रेल के दूसरे पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था।

टूट सकता है पिछला रिकॉर्ड?
साल 2016 में (Ajmer Weather) पारे का ग्राफ 19 मई को उछलता हुआ 46.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बार यह अप्रेल में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। जिस तरह गर्मी के तेवर कायम हैं, उसको देखते हुए दो साल पुराना रिकार्ड टूट सकता है। मालूम हो कि गर्मी के लिहाज से वैशाख, जेठ और आषाढ़ माह बाकी है।

Published on:
16 Apr 2019 09:14 am