
अजमेर. राज्य सरकार के बजट में अजमेर जिले की कई उम्मीदों को भी पंख लगे हैं। अजमेर में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अभिलेखागार अजमेर में ऐतिहासिक अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन एवं माइक्रोफिल्मिंग, ऐतिहासिक स्मारक के जीर्णो²ार, अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय भवन के साथ डीएनए टैस्ट लैब, मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट खोलने को भी हरी झंडी मिली है।
अजमेर को मिली ये सौगात
डीएनए लैब: अजमेर में क्षेत्रीय विधिक प्रयोगशाला में डीएनए लैब खुलेंगी। इससे डीएनए टेस्ट अजमेर में हो सकेगा।
अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन एवं माइक्रोफिल्मिंग
राजस्थान राज्य अभिलेखागार अजमेर में ऐतिहासिक अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन एवं माइक्रोफिल्मिंग कर ऑनलाइन किया जाएगा ताकि देश-विदेश के शोधार्थी विद्यार्थियों एवं आमजन को इसका लाभ मिल सकेगा। राज्य के 6 अभिलेखागार के लिए राज्य सरकार ने 8 करोड़ रुपए की घोषणा की है।
पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईस्टर्न कैनाल परियोजना): राज्य के 13 जिलों में अजमेर भी शामिल। सभी जिलों के लिए 37 हजार करोड़ रुपए की घोषणा।
राष्ट्रीय बांध पुनर्वास व सुधार योजना: राज्य के 18 बांधों के साथ जीर्णोद्धार में बीसलपुर बांध भी शामिल।
पुष्कर-करकेड़ी सड़क मार्ग नवीनीकरण व मरम्मत के लिए 75 लाख रुपए प्रस्तावित।
-अजमेर के स्मारक भी होंगे संरक्षित: ऐहतिहासक धरोहरों को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए 22 स्मारकों का पुनरुद्धार में अजमेर जिला भी शामिल। राज्यभर मे 20.70 करोड़ रुपए प्रस्तावित।
-पंचायत समिति व पंचायतों के बनेंगे भवन
अजमेर ग्रामीण (घूघरा) व सावर में पंचायत समिति भवन बनेंगे। वहीं नई ग्राम पंचायतों के भी भवन बनेंगे।
-पुष्कर होटल सरोवर का संरक्षण व जीर्णोद्धार
मसूदा में अल्पसंख्यक बालक-बालिकाओं के लिए आवासीय स्कूल
मसूदा में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय स्कूल भवन का निर्माण होगा।
-पालनहार योजना में प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर छात्रावास (हाफ-वे होम)
-किसानों को दिन में बिजली के लिए फीडर सुधार कार्यक्रम के पहले चरण में अजमेर शामिल।