शहडोल

कमाल का बिजनेस-खुलेआम खरीदते चोरी का माल, लाखों की करते हेराफेरी

पुलिस के हाथ आया व्यापारी। घरों से मिलने वाला माल और पुराना सामान खरीदकर ये पहुंचाता सबको फायदा।

less than 1 minute read
Nov 19, 2016
danpeti

अलवर गेट थाना पुलिस ने अजमेर डिस्कॉम से किशनगढ़ डिवीजन को आवंटित केबल की चोरी के मामले में चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

थानाप्रभारी हरिपालसिंह ने बताया कि श्रीनगर रोड नेहरू नगर निवासी राहुल जैन (27) को गिरफ्तार कर लिया।

राहुल पर अजमेर डिस्कॉम से चोरी का माल खरीदने का आरोप है। गौरतलब है कि 18 जुलाई को तत्कालीन आईपीएस चूनाराम जाट और अलवर गेट थाना पुलिस ने नाका मदार नेहरू नगर क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई कर कबाड़ी के गोदामों से भारी मात्रा में विद्युत केबल सहित लाखों रुपए कीमत का माल बरामद किया था।

इन गोदाम में केबल जलाकर उसमें से धातु निकालने का काम चल रहा था। मामले में अजमेर डिस्कॉम की ओर से ठेकेदार प्रदीप जैन और कबाडिय़ों के खिलाफ चोरी और चोरी का माल खरीदने के मामले दर्ज किए थे।

रिवर्स ट्रेप में हुआ था गिरफ्तार

एसीबी स्पेशल चौकी ने मामले में डिस्कॉम के ठेकेदार प्रदीप जैन को रिवर्स ट्रेप में गिरफ्तार किया था। जैन ने तत्कालीन थानाप्रभारी भूराराम खिलेरी को प्रकरण से निकालने के मामले में पचास हजार रुपए की रिश्वत की पेशकश की थी।

उसे 21 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी स्पेशल चौकी राममूर्ति जोशी ने केन्द्रीय बस स्टैंड से पकड़ा था।

Published on:
19 Nov 2016 09:44 am
Also Read
View All