अजमेर

स्टाइलिश व branded watch बन रही युवाओं में स्टाइल स्टेटमेंट, यूं कर रही यूथ को आकर्षित

ऐसे तो मोबाइल फोन में समय देखने की हम सभी की आदत होती है लेकिन इसके बावजूद भी स्टाइलिश व ब्रेंडेड रिस्ट वॉच युवाओं में अपनी पहचान बनाए हुए है।
2 min read
Jul 21, 2018
youth attract with latest fashion of stylish wrist watches
स्टाइलिश व ब्रेंडेड वॉच बन रही युवाओं में स्टाइल स्टेटमेंट, यूं कर रही यूथ को आकर्षित

सोनम राणावत /अजमेर. ऐसे तो मोबाइल फोन में समय देखने की हम सभी की आदत होती है लेकिन इसके बावजूद भी स्टाइलिश व ब्रेंडेड रिस्ट वॉच युवाओं में अपनी पहचान बनाए हुए है। ये कहावत तो हम सभी ने सुनी है कि वक्त बदलते देर नहीं लगती। ऐसा ही समय कुछ समय पहले घड़ी का भी बदला है। जहां महंगे मोबाइल फोन के कारण घड़ी समय बताने की रेस में पीछे छूट गई थी लेकिन अब फिर से स्टाइलिश दिखने वाली ये घडिय़ा युवाओं के हाथों की शोभा बढ़ा रही हैं।

गल्र्स व बॉयज के लिए समान डिजाइन्स- बाजार में उपलब्ध घडिय़ों में बॉयज व गल्र्स दोनों के लिए कॉमन डिजाइन्स की वॉच बाजार में उपलब्ध है। खासतौर पर बड़े डायल व चौड़े पट्टे व चैन वाली घडिय़ा युवाओं को लुभा रही है।

ब्रांडेड व कॉपी वॉच का चलन-

यूथ इन दिनों खासतौर पर फास्ट्रेक,एडीडास ,राडो व टाइटन जैसी घडिय़ा पहनना पसन्द कर रहे हैं इसके साथ ही इन कम्पनियों की कॉपी वॉच्स भी युवा पहन कर अपना स्टाइल स्टेंटमेंट बढ़ा रहे हैं।


स्मार्टवॉच भी कर रही बॉयज को अट्रेक्ट-

पच्चीस वर्षीय नवीन सोनी ने बताया कि घड़ी अब घड़ी न रह कर स्मार्टवॉच बन गई है। यह स्मार्टवॉच सिर्फ समय ही नहीं बताती बल्कि‍ यह फोन कॉल रिसीव करने, एसएमएस भेजने व पढऩे, इंटरेनट सर्फ करने, फोटो खींचने के साथ ही सेहत पर भी नजर रखती हैं।

स्टाइलिश वॉच बढ़ा रही हाथों की खूबसूरती-

ममता चौधरी ने बताया कि स्टाइलिश वॉच ना केवल समय बताने बल्कि गल्र्स के लिए हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के भी काम आती है। वॉच पहनना कई गल्र्स की आदत बन चुका है ममता ने ये भी बताया कि कई डिजाइन्स की घडिय़ों का कलेक्शन करना भी उनको बेहद पसन्द है।

Updated on:
20 Jul 2018 08:35 pm
Published on:
21 Jul 2018 10:00 am