अजमेर

Youth Day: बनाया देश का सबसे बड़ा मेडिसिन और हैल्थ केयर एप

दोस्तों के साथ मिलकर बनाया ऑनलाइन हैल्थ केयर 1 एमजी एप। ऑनलाइन दवाओं का सबसे बड़ा डाटा। टाटा समूह ने भी किया निवेश।

2 min read
Jan 12, 2022
online medicine and health care app

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

देश के हैल्थ केयर सिस्टम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लाने में अजमेर के विकास चौहान और उसके दोस्तों का खासा योगदान है। उनके द्वारा तैयार एप में ऑनलाइन दवाओं का सबसे बड़ा डाटा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार दवाओं, फूड सप्लीमेंट की ऑनलाइन ऑर्डर पर उपलब्धता, ब्लड टेस्ट जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Innovation: स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों के लिए चलेंगे खास कोर्स

यूं आया आइडिया
अजमेर के इंजीनियरिंग कॉलेज से 2004 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बी.टेक करने वाले विकास चौहान ने कुछ दिन बेंगलूरू में नौकरी की। उन्होंने 2010 में ऑनलाइन ऑर्डर पर फल-सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए फे्रश एंड डेली शॉप खोली। लेकिन इसका ज्यादा फायदा नहीं हुआ। उनकी माता डायबिटीज से पीडि़त थीं। कई बार उन्हें दवाएं मंगवाने और परामर्श को लेकर काफी परेशानी होती थी। माता की बीमारी ने उन्हें ऑनलाइन एप डवेलप करने का आइडिया दिया।

और बना दिया 1 एमजी एप...
विकास ने बताया कि 2015 में उनके दोस्त गौरव अग्रवाल और प्रशांत टंडन ने ऑनलाइन मेडिसन एप 1 एमजी तैयार किया। इसमें जनरल मेडिसन, हार्ट, बीपी, ऑर्थोपेडिक, कैंसर, एड्स, नेत्र सहित सभी रोगों की दवाओं का डाटाबेस बनाया गया। इसके अलावा एप में दवाओं मेंउपलब्ध केमिकल, उनकी उपलब्धता, सब्सटीट्यूट (कोई खास कम्पनी की दवा ना मिले तो मिलती-जुलती) दवा और अन्य जानकारियां अपलोड की गई। मौजूदा वक्त एप में 1.5 लाख से ज्यादा मेडिसन की सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। करीब 50 लाख लोग एप से जुड़े हुए हैं।

टाटा समूह ने किया निवेश
1 एमजी एप 2020 में कोरोना की पहली लहर और 2021 में दूसरी लहर के दौरान जबरदस्त उपयोगी साबित हुआ। लोगों ने एप के माध्यम से जीवन रक्षक ऑनलाइन दवाएं मंगवाई। इनमें कोरोना संक्रमण से जुड़ी स्टीरॉयड, मल्टी विटामिन दवाएं शामिल रहीं। विकास, प्रशांत और गौरव के 1 एमजी एप से प्रभावित होकर टाटा समूह ने भी इसमें करोड़ों का निवेश किया है।

उपलब्ध करा रहे यह सुविधाएं
-खुद की फार्मेसी से चिकित्सीय परामर्श पर ऑनलाइन दवाएं
-ऑनलाइन एप से सस्ती दवाओं की उपलब्धता
-विशेषज्ञ चिकित्सकों के ऑनलाइन परामर्श
-ऑनलाइन ऑर्डर पर ब्लड सैंपल, शुगर, बीपी जांच
-रोगियों को बताते हैं दवाओं के फायदे
-अचानक दवा बंद-चालू नहीं करने की नसीहत

युवाओं को देते ये सीख...
-जीवन में कभी निराशा को नहीं होने दें हावी
-नए आइडिया पर हमेशा करते रहें काम
-आपकी नॉलेज और मेहनत सबसे बड़ी पूंजी
-आईटी और कंप्यूटर नॉलेज जानना बहुत जरूरी
-कारोबार में टीम वर्क और ईमानदारी की महत्ता

ये भी पढ़ें

Corona Effect: स्कूल बंद, कॉलेज-विवि में रही कम उपस्थिति
Published on:
12 Jan 2022 08:15 am
Also Read
View All