अजमेर

सरकार के लिए खतरा-युवा नहीं चाहते पटवारी बनना, ग्राम सेवक और कनिष्ठ लिपिक बनना पसंद

अन्य नौकरियों की ओर आकर्षित हो रहे है। यपटवारी के पद पर ज्वॉइन करने के बाद भी छोडऩे से गुरेज नहीं किया जा रहा।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 8:35 AM IST
Youths left  patwari job in rajasthan
Youths left patwari job in rajasthan

दिलीप शर्मा/अजमेर।

सरकारी नौकरी पाने केलिए यूं तो लाखों आवेदक कहीं न कहीं आवेदन करते हैं और बड़ी मुश्किल से प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार पात्रता जांच आदि की बाधाओं को पार कर नौकरी का सपना साकार होता है। लेकिन पटवारी की नौकरी इन सभी परिस्थितियों का अपवाद है। इसमें चयन होने के बावजूद अभ्यर्थी पात्रता की जांच करवाने तक नहीं पहुंच रहे वरन अन्य नौकरियों की ओर आकर्षित हो रहे है।

यहां तक कि पटवारी के पद पर ज्वॉइन करने के बाद भी इसे छोडऩे से गुरेज नहीं किया जा रहा। निरंतर इससे मोह भंग होने का कारण इस नौकरी में गृह जिला नहीं मिलना व नौ माह की लंबी अवधि के प्रशिक्षण को माना जा रहा है।

अन्य पदों में रुचि का कारण
पटवारी के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी ग्राम सेवक, कनिष्ठ लिपिक व तृतीय या द्वितीय श्रेणी शिक्षक बनना पसंद कर रहे हैं। कारण कि इसमें गृह जिला मिलता है। नियुक्ति के साथ ही नौकरी शुरू हो जाती है जबकि पटवारी में नौ माह के लंबे प्रशिक्षण के बाद परीक्षा प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात नौकरी शुरू होती है और उसमें भी गृह जिला नहीं मिलता।

छोड़ देते हैं ज्वॉइन करके
पिछले तीन सालों में इसमें करीब साढ़े चार हजार अभ्यर्थियों की भर्तियां निकालीं थी लेकिन इसमें मात्र ढाई हजार पद ही भरे। वर्ष 2015 में पटवारी के 4400 पदों की भर्ती निकाली थी। इसमें से करीब ढाई हजार पद भरे हैं। जानकारों की मानें तो 10 प्रतिशत ज्वॉइन नहीं करते। वहीं दस प्रतिशत ज्वाइन करने के बाद छोड़ देते हैं। जबकि तीन वर्षों में सेवानिवृत्ति व ज्वॉइनिंग में कमी के कारण करीब छह हजार पद प्रदेश में फिर रिक्त हो गए हैं।

आंकड़ों की जुबानी
- 4400 पदों की भर्ती निकाली : 2015 में- 4025 ही आए

- 3127 पात्र घोषित
- 2868 - ज्वॉइन किया

- 164 - पात्र अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सूची जारी

- 370 - अभ्यर्थी पात्रता के लिए 27 व 28 नवम्बर को बुलाए
- 199 - पात्रता की जांच कराने पहुंचे

- 171 - अनुपस्थित रहे

दो दिवसीय प्रशिक्षण राजस्व मंडल में दिया गया था। इसमें 199 अभ्यर्थी ही पात्रता की जांच करवाने पहुंचे। शेष का कुछ दिन और इंतजार कर सकते हैं। उसके बाद उच्च अधिकारियों से निर्देश लेंगे।
-सुरेश सिंधी, उपनिबंधक प्रशिक्षण प्रभारी राजस्व मंडल

Published on: