अलीगढ़

“फेसबुक पर मिला ‘हमदर्द’ बना हैवान! शादी का झांसा देकर शोषण, 7 महीने की गर्भवती महिला बोली– न्याय दो या इच्छा मृत्यु”

अलीगढ़ में फेसबुक पर मिले युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए और 10 लाख रुपये भी ले लिए। अब 7 महीने की गर्भवती पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है।

2 min read
Mar 07, 2026
एसपी कार्यालय सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

अलीगढ़ में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद फेसबुक पर मिले एक युवक ने पहले सहानुभूति जताई। फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। और लाखों रुपये हड़प लिए। अब सात महीने की गर्भवती पीड़िता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।

अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर धोखा देकर शोषण करने और पैसे हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद वह बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान फेसबुक के जरिए आगरा के रहने वाले धीरज सिंघल नाम के व्यक्ति से हुई। महिला के मुताबिक आरोपी ने खुद को विधुर बताया और कहा कि उसकी पत्नी का कई साल पहले निधन हो चुका है। बातचीत के दौरान उसने महिला को भरोसे में लिया। और शादी का प्रस्ताव रख दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया।

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

पीड़िता का आरोप है कि एक होटल में मिलने के दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद जब महिला गर्भवती हो गई। उसने इस बारे में आरोपी को बताया, तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह महिला पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा और उसे दवाइयां लाकर देने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

बेटी की बीमारी का बहाना बनाकर ठगे 10 लाख

महिला का कहना है कि उसके दिवंगत पति ने भविष्य के लिए बैंक में करीब 10 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट कर रखी थी। आरोपी ने अपनी बेटी की बीमारी और व्यापार में नुकसान का बहाना बनाकर उससे पैसे भी ले लिए। उसने वादा किया था कि कुछ ही दिनों में रकम लौटा देगा। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी उसने पैसे वापस नहीं किए। इतना ही नहीं, आरोपी महिला के कुछ जेवर भी अपने पास रखे हुए है।

अब बेटा भी हुआ नाराज, घर से निकला दर-दर भटकने के लिए मजबूर

इस घटना के बाद पीड़िता को सामाजिक तानों का भी सामना करना पड़ रहा है। उसका कहना है कि आसपास के लोगों की बातों में आकर उसका 12 साल का बेटा भी उससे नाराज हो गया। उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब वह पिछले कुछ दिनों से दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
07 Mar 2026 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर