20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ये मिनी पाकिस्तान है… तुझे यहीं काट देंगे’, AMU में डॉक्टर से दो छात्रों ने की गुंडागर्दी; गिरफ्तार

AMU Mini Pakistan controversy : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में डॉ. कुलवंत सिंह को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो छात्रों (शाहबाज और नजीब) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

2 min read
Google source verification

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, PC- Police

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) परिसर में एक डॉक्टर को घेरकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को रविवार शाम को विश्वविद्यालय के सुलेमान हाल से दबोचा गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

14 अप्रैल 2026 को अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र के नगलिया मेव गांव निवासी डॉ. कुलवंत सिंह अपनी एक महिला मित्र (जो AMU में बीटेक की छात्रा है) से मिलने विश्वविद्यालय कैंपस गए थे। मुलाकात के बाद जब वे ई-रिक्शा से लौट रहे थे, तभी चार युवक उनके पास पहुंचे और उनसे बदसलूकी करने लगे।

आरोपियों ने तुरंत फोन पर अपने करीब 30 दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद भीड़ ने डॉक्टर को चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ में से एक युवक ने खुद को एमटेक सेकंड ईयर का छात्र बताया और लगातार गालियां देने लगा।

डॉ. कुलवंत सिंह के अनुसार, आरोपियों ने उनसे कहा, 'AMU मिनी पाकिस्तान है। यहां सिर्फ मुस्लिमों की चलती है। तुझे यहीं काटकर हलाल कर देंगे और दफना देंगे। तेरे घरवालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। तुम्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। भीड़ ने करीब आधे घंटे तक उन्हें घेरे रखा। डरकर डॉक्टर ने तुरंत 112 इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके मदद मांगी।

प्रॉक्टर टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को बचाया

इस दौरान AMU की प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर को भीड़ से बचाकर प्रॉक्टर कार्यालय ले गई। वहां पूछताछ के दौरान उनका मोबाइल भी कुछ समय के लिए रख लिया गया। थोड़ी देर बाद 112 पुलिस पहुंची। पुलिस ने जानकारी ली और डॉक्टर को सुरक्षित बाहर भिजवा दिया।

डॉ. कुलवंत सिंह ने पुलिस थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी छात्रों की पहचान कर ली।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो आरोपियों शाहबाज इजहारुल हक निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश, जो कि एमटेक का छात्र है। वहीं दूसरे आरोपी नजीब हसीब जो बरेली निवासी है और बीटेक का छात्र है उसे गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि पहचान होने के बाद विश्वविद्यालय की प्रॉक्टरियल टीम से संपर्क किया गया। रविवार रात को दोनों को सुलेमान हाल से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया कि वे अपनी मित्र छात्रा से मिलने गए थे। लौटते समय अचानक युवकों ने उन्हें घेर लिया, गाली-गलौज की और वीडियो भी बनाया। भीड़ इतनी आक्रामक थी कि उन्होंने खुद को खतरे में महसूस किया और तुरंत पुलिस को फोन किया। यह मामला AMU कैंपस में बाहरी व्यक्तियों के साथ बदसलूकी और सांप्रदायिक रंग की धमकियों को लेकर चर्चा में है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।