अलीगढ़

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर पर आई नई मुसीबत! टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौटे

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर बीच में ही टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर चले आए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी- 20 मैच नहीं खेला था।
less than 1 minute read
Dec 05, 2023
cricketer deepak chahar father condition critical due to brai stroke admitted to hospital
दीपर चाहर के पिता लोकेश चाहर को ब्रेनहेमरेज होने की वजह से हालात नाजुक है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में गेंदबाज दीपक चाहर ने खेलते हुए नजर नहीं आए। उनकी जगह पर टीम में अर्शदीप को शामिल किया गया। दरअसल, क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेन्द्र चाहर को ब्रेन हेमरेज होने से हालत गंभीर है। पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर दीपक चाहर बीच में ही टीम इंडिया का साथ छोड़कर चले आए।

दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर को अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें मस्तिष्क आघात हुआ है। वह बीते दिनों ही शादी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ आए थे।


शादी समारोह में बिगड़ी तबीयत

परिवार के देशराज चाहर ने बताया कि उनके भाई लोकेंद्र की तबितय एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान बिगड़ी थी। पिता की तबीयत खराब होने पर दीपक मैच छोड़कर हवाई जहाज से बंगलुरु से दिल्ली आए। फिर सड़क मार्ग के जरिये अलीगढ़ पहुंचे। वह पिता की सेवा में लगे हैं।

वहीं, हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर के पिता को सही समय पर इलाज मिल गया। उनकी हालत में मामूली सुधार हुआ है। उन्हें चिकित्सकों की टीम की देखरेख में रखा गया है।

Updated on:
05 Dec 2023 01:05 pm
Published on:
05 Dec 2023 01:05 pm
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले