डाई कॉस्टिंग फैक्ट्री में रखे सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप 

जिस इलाके में फैक्ट्री चल रही है वो आबादी वाला है। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2016, 8:24 PM IST
LPG cylinder, fire
LPG cylinder, fire
अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र के ज्वालापुरी स्थित एक डाई कॉस्टिंग फैक्ट्री में गैस लीक होने पर सिलेंडर आग लग गई। आग को बुझाने के लिए फैक्ट्री के कर्मचारियों समेत स्थानीय लोग अपने-अपने साधने लेकर जुट गए और तुरंत इसकी सूचना दमकल को दी गई। लेकिन काफी समय तक दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सके। जिसके बाद लोगों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात ये रही कि वक्त पर आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि फैक्ट्री आबादी वाले इलाके में चल रही है। उसमें कई और भी गैस सिलेंडर रखे हुए थे।


गैस सिलेंडर में लगी आग

ज्वालापुरी गली नम्बर छह में रमेश चन्द्र का दो मंजिला मकान है। जिसके नीचे डाइकास्टिंग की फैक्ट्री है और ऊपरी मंजिल पर निवास स्थान है। बुधवार को भी हर रोज की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री में रखा एक गैस सिलेंडर लीक करने लगा, जिसे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी उसे ठीक करने में लग गए लेकिन गैस सिलेंडर की ठीक करते-करते पिन टूट गई और गैस का फुब्बारा बन गया और अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।


इलाके में मची अफरा-तफरी

आग लगाने के बाद सारे कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर की ओर भागने लगे। भगदड़ को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने के लिए सभी प्रयास करने लगे, लेकिन सिलेंडर में लगी आग काबू पाने का नाम ही नहीं ले रही थी। दमकल को सूचना दी गई। लेकिन काफी समय तक दमकल नहीं पहुंची। लोगों ने अग्निशमन यंत्र से सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


आबादी वाले इलाके में थी फैक्ट्री

जिस सिलेंडर से आग लगी है वो घरेलू सिलेंडर है। काफी तादाद में फैक्ट्री के अंदर भी सिलेंडर रखे हुए थे। बता दें कि जिस इलाके में फैक्ट्री चल रही है वो आबादी वाला है। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस फैक्ट्री के अलावा भी कई अन्य रिहाइशी इलाकों में फैक्ट्रियां चल रही हैं, लेकिन प्रशासन इससे अनजान बना हुआ है।





Published on: