17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुवाहाटी कॉन्सर्ट से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया विदेशी बैंड का स्वागत! गन्स एन रोजेज के लिए लिखी खास बात

Guns N Roses Guwahati Concer: अमेरिकी रॉक बैंड 'गन्स एन रोजेज' आज रात गुवाहाटी के खानापारा ग्राउंड में अपना पहला लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहा है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर बैंड का खास अंदाज में स्वागत किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 17 Nov 2026, 4:25 PM IST

Himanta Biswa Sarma

सीएम सरमा के स्वागत संदेश ने बढ़ाया कॉन्सर्ट का उत्साह (सोर्स: IMDb/ x-@himantabiswa)

CM Himanta Biswa Sarma: फेमस अमेरिकी रॉक बैंड 'गन्स एन रोजेज' (Guns N' Roses) मंगलवार रात को गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी ग्राउंड में अपना पहला ऐतिहासिक लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहा है। असम के लाइव म्यूजिक इतिहास में ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि ये प्रतिष्ठित बैंड पहली बार परफॉर्म कर रहा है असम में। इस आगामी आयोजन से ठीक पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए बैंड का राज्य में गर्मजोशी से स्वागत किया है।

सीएम सरमा ने दी बधाई, बैंड ने भी जताई उत्सुकता

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "गुवाहाटी आज रात आपकी परफॉरमेंस का आनंद लेने के लिए इंतजार कर रहा है! लाल नदियों और नीली पहाड़ियों की इस धरती पर आपका स्वागत है!"

दूसरी ओर, 'गन्स एन रोजेज' ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए गुवाहाटी में पहली बार परफॉर्म करने की घोषणा की और फैंस को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया। बैंड ने अपने संदेश में लिखा कि वे गुवाहाटी के गनर्स की आवाज सुनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस खास मौके के लिए जारी किए गए पोस्टर में चमकीले लाल-नारंगी बैकग्राउंड पर बैंड के लोगो के साथ एक पुरानी खोपड़ी पर बैठे मोर और पारंपरिक वास्तुकला के डिजाइन उकेरे गए हैं, जो स्थानीय संस्कृति की झलक पेश करते हैं।

भारत दौरे का दूसरा पड़ाव और वैश्विक लोकप्रियता

'गन्स एन रोजेजे' के मौजूदा इंटरनेशनल टूर का ये भारत में दूसरा बड़ा पड़ाव है। इससे पहले 14 नवंबर को उन्होंने बेंगलुरु में शानदार परफॉरमेंस दी थी, जहां 14 साल बाद इस बैंड की वापसी हुई थी। इस प्रतिष्ठित रॉक बैंड में फ्रंटमैन एक्सल रोज, गिटारिस्ट स्लैश और बासिस्ट डफ मैककेगन के साथ-साथ डिजी रीड, रिचर्ड फोर्टस और इसाक कारपेंटर जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

'स्वीट चाइल्ड ओ माइन', 'नवंबर रेन', 'वेलकम टू द जंगल' और 'पैराडाइज सिटी' जैसे रॉक गानों के लिए दुनिया भर में फेमस ये बैंड असम के बाद दिसंबर के मध्य तक जकार्ता, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में भी अपनी कला का जलवा बिखेरेगा। गुवाहाटी के इस मेगा कॉन्सर्ट से स्थानीय संगीत प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लाइव रॉक म्यूजिक का अनुभव मिलने जा रहा है।