17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रैमी 2027 में ‘धुरंधर 2’ को क्यों नहीं मिला एक भी नॉमिनेशन? रणवीर सिंह की फिल्म के बाहर होने पर भड़के फैंस

Dhurandhar 2 Grammy Nominations: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के संगीत को ग्रैमी 2027 के लिए 9 कैटेगरी में भेजा गया था, लेकिन एक भी नॉमिनेशन न मिलने पर फैंस ने कमिटी पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 17 Nov 2026, 1:49 PM IST

Dhurandhar 2

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (सोर्स: x-@GhortaleAshwini)

Dhurandhar 2 Songs Grammy: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' यानी 'धुरंधर 2' को लेकर एक बड़ी और निराशाजनक खबर सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने इसके गाने को 69वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स (Grammy Awards 2027) के लिए भेजा था, लेकिन सोमवार को जारी हुए नॉमिनेशन में इस फिल्म को एक भी श्रेणी में जगह नहीं मिली। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है और वे ग्रैमी कमिटी के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं।

9 अलग-अलग कैटेगरी में भेजा गया था संगीत

बीते अक्टूबर में मेकर्स ने ऐलान किया था कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गानों और एल्बम को ग्रैमी के लिए सबमिट किया गया है। 'धुरंधर 2' के संगीत को कुल 9 कैटेगरी में भेजा गया था। इसमें बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया के लिए 'फिर से', बेस्ट पॉप डुओ, ग्रुप परफॉरमेंस के लिए 'जाइए सजना', बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस के लिए 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया', तथा बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉरमेंस के लिए 'आरी आरी' शामिल थे।

इसके अलावा, 'डेस्टिनी - मन अटक्या' को बेस्ट रैप परफॉरमेंस, 'वारी जावां' को बेस्ट डांस और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग, 'हम प्यार करने वाले' को बेस्ट रीमिक्स रिकॉर्डिंग और शाश्वत सचदेव के जरिए रचित 'धुरंधर द रिवेंज' के एल्बम को बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया के लिए भेजा गया था। हालांकि, इनमें से एक भी ट्रैक को ज्यूरी द्वारा शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, उठाए सवाल

ग्रैमी में फिल्म के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। कई लोग ग्रैमी कमिटी की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि एशियन कैटेगरी में चुने गए गानों से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन 'धुरंधर' के किसी भी ट्रैक को नॉमिनेट न करना यह दिखाता है कि ग्रैमी को शायद ये पता ही नहीं है कि असली संगीत क्या होता है।

वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने रीमेक और रीमिक्स गानों के चलन पर तंज कसते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ऐसे ट्रैक्स को स्वीकार करना मुश्किल होता है। इस बीच, ग्रैमी 2027 में ब्रिटिश सिंगर-सॉन्गराइटर रे (Raye) को उनके एल्बम 'दिस म्यूजिक मे कंटेन होप' और सिंगल 'वेयर इज माय हस्बैंड' के लिए सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन मिले हैं। 69वां वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स का मुख्य आयोजन आगामी 7 फरवरी, 2027 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में किया जाएगा।