17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसकी भक्ति में डूबीं चाहत खन्ना? गुरुजी के महासत्संग में हाथ जोड़कर फूट-फूट कर रोने लगीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

Mumbai, Bhumi Pednekar Guruji Satsang: मुंबई में आयोजित गुरुजी के वार्षिक महासत्संग में अभिनेत्री चाहत खन्ना भक्ति में भावुक नजर आईं। सत्संग के दौरान उनका रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भूमि पेडनेकर और नील नितिन मुकेश भी दिखे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 17 Nov 2026, 12:55 PM IST

Guruji Nirmal Singh Ji Maharaj

गुरुजी के महासत्संग में भक्ति में डूबीं चाहत खन्ना (सोर्स: Instagram-glamblitzz)

Guruji Mahasatsang Mumbai: मुंबई में गुरुजी (निर्मल सिंह जी महाराज) का वार्षिक महासत्संग आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई जाने-माने स्टार्स ने शिरकत की। साथ ही, इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान अभिनेत्री चाहत खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। सत्संग के दौरान चाहत आंखें बंद करके हाथ जोड़े हुए इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसी दौरान एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस चाहत खन्ना फूट कर रोते नजर आ रही हैं।

मुंबई के ITC मराठा में सजा दरबार

ये वार्षिक महासत्संग 16 नवंबर को मुंबई के प्रतिष्ठित होटल आईटीसी मराठा में आयोजित किया गया था, जहां देश के कोने-कोने से हजारों भक्त पहुंचे थे। इस भव्य आयोजन में गुरुजी के भतीजे गुरुप्रिया नवदीप सिंह गौरव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सत्संग के दौरान कीर्तन और भजनों का दौर चला, जिसके बाद कई भक्तों ने गुरुजी की शिक्षाओं और अपने जीवन पर उनके आशीर्वाद के अनुभवों को शेयर किया।

सत्संग में सिर्फ चाहत खन्ना ही नहीं, बल्कि कई अन्य फिल्मी सितारे भी आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। एक अन्य वायरल वीडियो में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बैंगनी रंग के पारंपरिक सूट में पूरी श्रद्धा के साथ आरती करती हुई दिखाई दीं। वहीं, एक्ट्रेस नील नितिन मुकेश सत्संग में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद बांटते हुए नजर आए।

बॉलीवुड में गहरी है गुरुजी के प्रति आस्था

गुरुजी छतरपुर वाले (जिन्हें डुगरी वाले गुरुजी या शुक्राना गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है) के अनुयायियों की फेहरिस्त काफी लंबी है, जिनमें कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हैं। इस महासत्संग में भूषण कुमार, हिमेश रेशमिया, सेलिना जेटली, गुनीत मोंगा, ललित पंडित, रोहन गांडोत्रा, सोनाली सहगल, साहिल सलाथिया, पूजा चोपड़ा, राय लक्ष्मी, गुरप्रीत कौर चड्ढा, सिद्धार्थ सिबल, सरगम ​​सिंह, रश्मि आर्या, ऋषभ साहनी और मोजेज सिंह समेत कई कलाकार शामिल हुए।

बता दें, मान्यता है कि 7 जुलाई 1952 को पंजाब के डुगरी गांव में जन्मे निर्मल सिंह जी महाराज को उनके कई भक्त भगवान शिव का अवतार मानते हैं। इससे पहले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, हेमा मालिनी और कपूर परिवार के कई सदस्य भी गुरुजी की शरण में पहुंच चुके हैं और कई कलाकारों ने अपने घरों में भी सत्संग का आयोजन किया है।