17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2009 के हिट गाने के रीमेक के साथ छाने को तैयार हैं टाइगर श्रॉफ, टी-सीरीज का नया ट्रैक इस दिन होगा रिलीज

Tiger Shroff Tenu Le Ke Jana: मुंबई में हुई फायरिंग की घटना के एक महीने बाद टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। उन्होंने अपने नए गाने 'तेनु ले के जाना' का टीजर शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 17 Nov 2026, 2:24 PM IST

Tiger Shroff

फायरिंग के एक महीने बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया (सोर्स: instagram-tigerjackieshroff)

Tiger Shroff Social Media Return: मुंबई में हुई फायरिंग की गंभीर घटना के लगभग एक महीने बाद बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने आखिरकार सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। सोमवार को उन्होंने अपने आगामी म्यूजिक वीडियो 'तेनु ले के जाना' का टीजर शेयर किया है। पिछले महीने 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहे टाइगर के इस कमबैक पोस्ट ने उनके फैंस में एक बार फिर उत्साह भर दिया है।

'एक और मौका, एक और डांस' के साथ वापसी

सामने आए टीजर वीडियो में टाइगर श्रॉफ ब्लैक टक्सीडो में अपने शानदार सिक्स-पैक एब्स और किलर डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री केतिका शर्मा भी रोमांस करती दिखेंगी। वीडियो के कैप्शन में टाइगर ने लिखा, "एक और मौका, एक और डांस।" इस पोस्ट पर उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने 'फायर' इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा कि "वह वापस आ गए हैं।" अभिनेता के इस अंदाज को देखकर फैंस भी सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें 'टाइगर 2.0' बता रहे हैं।

टी-सीरीज़ के बैनर तले तैयार किया गया यह गाना 'तेनु ले के जाना' 18 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाला है। आपको बता दें कि यह गाना साल 2009 की फिल्म 'जय वीरू' के लोकप्रिय ट्रैक 'तेन्नू ले' का नया वर्जन है, जिसे ऑरिजिनाली ओमर इनायत ने गाया था।

फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट


टाइगर श्रॉफ की शूटिंग पर वापसी की खबर सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। फैंस अभिनेता की हिम्मत और काम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टाइगर को दोबारा सेट पर देखकर अच्छा लगा, उम्मीद है वह हमेशा सुरक्षित रहें।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'हमारा हीरो वापस आ गया, टाइगर 2.0 का इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'टाइगर भाई, अपनी सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखिए, हम आपको पर्दे पर फिर से एक्शन करते देखना चाहते हैं।' हालांकि, कई फैंस ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की।

पुणे में की फिल्म की शूटिंग, कड़ी सुरक्षा में हैं एक्टर

सोशल मीडिया से दूरी के इस दौर में टाइगर श्रॉफ ने अपने काम से दूरी नहीं बनाई थी। खबरों के मुताबिक, फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने पुणे में राज मेहता के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने पुणे के कल्याणी नगर स्थित एक मशहूर पब में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ चार दिनों तक एक डांस नंबर की शूटिंग पूरी की है, जिसे बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।

हालांकि, काम पर लौटने के बावजूद अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। खबरों के अनुसार, टाइगर की टीम और क्रू सदस्यों से 'नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट' (NDA) पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं, ताकि उनकी लोकेशन और शूटिंग शेड्यूल से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर लीक न हो सके।