17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्काउट को छोड़ लव गिल की बढ़ रही गुल्लू से नजदीकियां? घर वाले भी देख हुए हैरान, उदिति बोलीं- इसने यहां भी शुरू कर दिया

Bigg Boss 20: स्काउटओपी और लव गिल का चैप्टर खत्म होता दिख रहा है, ऐसे में अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लव गिल को गुल्लू के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 17 Nov 2026, 3:00 PM IST

Love Gill and Gullu getting close after moving from scoutop uditi singh said she started this here

लव गिल और गुल्लू का मस्ती करते वीडियो आया सामने (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Love Gill and Gullu Video: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में रिश्तों का समीकरण पल-पल बदल रहा है। शो के अंदर कब कौन किसके करीब आ जाए और किसका रिश्ता किससे बिगड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल ही में शो से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के साथ-साथ घर के अन्य सदस्य भी पूरी तरह हैरान हैं। इस वायरल वीडियो में कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के बीच की कथित दूरियों के बाद, अब लव गिल की नजदीकियां कंटेस्टेंट 'गुल्लू' के साथ बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

स्काउट के बाद अब गुल्लू के साथ मस्ती करती दिखीं लव गिल

लव गिल और गुल्लू का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि लव गिल और गुल्लू आपस में काफी मस्ती कर रहे हैं। दोनों सोफे पर लेटकर एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर हंस रहे हैं। उनके बीच की ट्यूनिंग लोगों का ध्यान खींच रही है। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर घर की अन्य सदस्य उदिति सिंह भी अपनी हैरानी छिपा नहीं पाती हैं और तंज कसते हुए कहती हैं कि, "अब इसने यहां भी यह सब शुरू कर दिया, कैसी है यार।"

गौरतलब है कि इससे पहले शो में स्काउटओपी और लव गिल के बीच की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। स्थिति तब और ज्यादा गंभीर हो गई थी जब स्काउट की गर्लफ्रेंड और मशहूर कंटेंट क्रिएटर काश्वी हीरानंदानी (Kashvi Hiranandani) ने वीकेंड का वार के दौरान घर के अंदर आकर स्काउट का सामना किया था और लव गिल के साथ उनकी बढ़ती सीमाओं पर कड़े सवाल उठाए थे। काश्वी के उस तीखे हस्तक्षेप और शो के बाहर मचे बवाल के बाद यह माना जा रहा था कि स्काउट और लव गिल का चैप्टर अब पूरी तरह बंद हो चुका है, लेकिन अब लव गिल का गुल्लू के साथ नजर आना घर में एक नए ड्रामे की शुरुआत कर रहा है।

घर के बाहर और अंदर दोनों जगह मचा हुआ है घमासान

'बिग बॉस 20' के इस सीजन में रिश्तों के टूटने और जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक तरफ काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट के साथ अपने रिश्तों को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया था और बिना पूरी जानकारी के उन्हें विलेन बनाए जाने पर नाराजगी जताई थी, वहीं दूसरी तरफ घर के अंदर लव गिल के बदलते समीकरण ने खेल को और अधिक रोचक बना दिया है। दर्शक यह देखने के लिए बेताब हैं कि आने वाले एपिसोड्स में इन नए समीकरणों का स्काउट, काश्वी और खुद लव गिल के गेम पर क्या असर पड़ता है।

वहीं, लव गिल और स्काउट को लेकर वीकेंड का वार में खुद सलमान खान ने भी तीखे सवाल किए थे और लव गिल से भाई बहन की सीमा के बारे में कहा था। जिसके बाद स्काउट को भी सलमान खान ने समझाया था। वहीं, दूसरी तरफ आधे से ज्यादा घरवाले स्काउट को सपोर्ट कर रहे हैं और लव गिल पर उन्हें पागल बनाने जैसे आरोप लगा रहे है।